{"_id":"65f8636c0c2df55636043827","slug":"maharajganj-tops-in-inter-district-police-volleyball-maharajganj-news-c-206-1-go11002-118166-2024-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: अंतर्जनपदीय पुलिस वॉलीबाल में महराजगंज अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: अंतर्जनपदीय पुलिस वॉलीबाल में महराजगंज अव्वल
Mon, 18 Mar 2024 09:23 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Mon, 18 Mar 2024 09:23 PM IST
विज्ञापन
महराजगंज। गोरखपुर जोन की अंतर्जनपदीय पुलिस वाॅलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन रिजर्व पुलिस लाइन महराजगंज में किया गया। हैंडबॉल व वाॅलीबाल के मैच आयोजित हुए। एक मैच में महराजगंज ने सिद्धार्थनगर और गोंडा को हराया।
हैंडबॉल का पहला मैच संतकबीरनगर व बहराइच के बीच हुआ जिसमें बहराइच 2-1 से विजयी रहा। बस्ती और और बलरामपुर के मैच में बस्ती 5-0 से तो गोंडा-गोरखपुर के मैच में गोरखपुर 1-6 से विजेता रहा। सिद्धार्थनगर-महराजगंज के रोमांचक मुकाबले में 7-9 व देवरिया-बहराइच में विजेता देवरिया टीम रही। वालीबाल मैच में संतकबीरनगर, सिद्धार्थनगर, महराजगंज, बहराइच और संतकबीरनगर की टीम विजेता घोषित हुई। क्षेपक प्रेक्षण में कुशीनगर, बहराइच, गोरखपुर, संतकबीरनगर और बहराइच जिले की दूसरी टीम विजेता रही। एसपी सोमेंद्र मीणा ने कहा सभी प्रतिभागियों ने उम्दा प्रदर्शन कर खेल भावना का परिचय दिया। कहीं भी किसी प्रतिभागी ने रेजल्ट पर कोई शिकायत नहीं दर्ज कराई जो खेल भावना का ही परिचायक है।