फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Maharajganj: Rs 40 million reached in the account of the worker, investigation started

महराजगंज : मजदूर के खाते में पहुंचे चार करोड़, आयकर विभाग ने भेजा नोटिस तो रह गया सन्न, जांच शुरू

Sat, 23 Sep 2023 02:56 PM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, महाराजगंज।
अमर उजाला नेटवर्क, महाराजगंज। Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 23 Sep 2023 02:56 PM IST
सार

इसके बारे में उनको जानकारी नहीं थी। इनकम टैक्स विभाग का नोटिस आया तो वह सन्न रह गए। 

विज्ञापन
Maharajganj: Rs 40 million reached in the account of the worker, investigation started
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

महाराजगंज जिले में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां फरेंदा नगर पंचायत के गणेशपुर वार्ड के रहने वाले चंद्रभान के खाते में अचानक 4.30 करोड़ रुपये का लेनदेन हो गया। इसके बारे में उनको जानकारी नहीं थी। इनकम टैक्स विभाग का नोटिस आया तो वह सन्न रह गए। 

विज्ञापन


चंद्रभान मजदूरी करके जीवन यापन करते हैं। उन्होंने बताया कि हर माह 1000 की पेंशन के लिए आधार व पैन कार्ड एक व्यक्ति को दिया था। उसी ने खाता खोला था। आयकर विभाग ने नोटिस भेज कर लेनदेन का जवाब मांगा तो चंद्रभान को पसीना आने लगा। उसने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री से की। इसके बाद जालसाज के खिलाफ केस दर्ज हुआ। 
विज्ञापन


चंद्रभान ने बताया कि चार करोड़ 30 लाख 15 हजार का लेनदेन खाते में हुआ है, इसी का हिसाब किताब आयकर विभाग मांग रहा है। इसके लिए कई बार नोटिस भी मिल चुका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने बैंक खाता खोलने से भी इनकार किया। शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की गुहार लगाई। इस मामले में मुख्यमंत्री ने पुलिस को जांच का आदेश दिया। इसके बाद आधार और पैनकार्ड लेने वाले के खिलाफ फरेंदा पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।


थानाध्यक्ष फरेंदा अजीत प्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुहल्ले के ही आदर्श के खिलाफ धोखाधड़ी की धारा के तहत केस दर्ज कर लिया गया हैॉ। मामले की विवेचना की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed