फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   MAHARAJGANJ NEWS

Maharajganj News: नेपाल में 70 हजार की जाली भारतीय मुद्रा के साथ दो पकड़े

Sat, 01 Aug 2026 03:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sat, 01 Aug 2026 03:01 AM IST
विज्ञापन
MAHARAJGANJ NEWS
सोनौली। भारत-नेपाल सीमा से सटे नेपाल के रूपन्देही जिले की भैरहवा पुलिस ने 70 हजार रुपये के जाली भारतीय मुद्रा के साथ दो भारतीय नागरिकों को गिरफ्तार किया। उनकी पहचान सिद्धार्थनगर जिले के शोहरतगढ़ निवासी अभिषेक कसौधन (21) और महाराष्ट्र निवासी यश बौसाहेब ब्राह्मण (24) के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें पांच दिन की रिमांड पर भेज दिया। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की रात पुलिस को सूचना मिली थी कि नेपाल के सिद्धार्थनगर नगर पालिका वार्ड संख्या-12 क्षेत्र में भारतीय जाली मुद्रा खपाने की कोशिश की जा रही है। इसी सूचना के आधार पर डीएसपी कृष्ण कुमार चन्द के निर्देशन और पुलिस निरीक्षक मन बहादुर बीसी के नेतृत्व में भैरहवा वॉर्ड पुलिस कार्यालय की टीम ने छापा मारा। तलाशी के दौरान पुलिस ने दो भारतीय युवकों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 500 रुपये के 140 जाली नोट बरामद किए।
विज्ञापन

जाली मुद्रा की कुल कीमत 70 हजार रुपये बताई जा रही है। इसके अलावा उनके पास से दो मोबाइल फोन और दो भारतीय आधार कॉर्ड भी जब्त किए गए हैं। इस संबंध में डीएसपी भैरहवा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सिद्धार्थनगर शोहरतगढ़ निवासी अभिषेक कसौधन और महाराष्ट्र निवासी यश बौसाहेब ब्राह्मण के रूप में हुई है। दोनों युवकों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस पता लगाने में जुटी है कि जाली नोट कहां से लाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed