फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Maharajganj News

Maharajganj News: गेहूं के फसल की क्रॉप कटिंग की

Wed, 04 Dec 2024 03:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Wed, 04 Dec 2024 03:00 AM IST
विज्ञापन
Maharajganj News
महराजगंज। सदर तहसील क्षेत्र के राजस्व गांव पकड़ी नौनियां में आराजी नंबर 863 में खातेदार किसान जोखू के खेत में बृहस्पतिवार को उप जिलाधिकारी सदर रमेश कुमार के द्वारा गेहूं की क्रॉप कटिंग की गई। उन्होंने बताया कि क्रॉप कटिंग प्रयोग के आधार पर फसलों की औसत उपज और उत्पादन के आंकड़े तैयार किए जाते हैं जिससे उत्पादन का सटीक आंकलन प्राप्त हो सके।
विज्ञापन

एसडीएम ने खेत का नक्शा व भू-अभिलेखों की जांच करते हुए काश्तकार से जानकारी ली। उन्होंने बताया कि एक त्रिभुज आकार एरिया का क्रॉप कटिंग 43.33 वर्ग मीटर की गई। इसमें गेहूं के दाने की तौल पर 13.36 किलो ग्राम का उत्पादन प्राप्त किया गया। इस आधार पर लगभग 30.85 क्विंटल प्रति हेक्टेयर गेहूं की उपज का औसत हासिल किया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने किसानों को अपने नजदीकी क्रय केंद्रों पर गेहूं का विक्रय करने के लिए सलाह देते हुए कहा कि किसानों को गेहूं विक्रय का उचित मूल्य दिलाने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार ने वर्ष 2024-25 में गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2.275 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया है। एक मार्च से गेहूं की सरकारी खरीद प्रारंभ हुई है जो 15 जून तक होगी। उन्होंने किसानों से खेत में गेहूं की पराली न जलाने की अपील की। इस दौरान कानूनगो बागापार फेंकू प्रसाद, ग्राम प्रधान इंद्रजीत वर्मा, लेखपाल राजकुमार, फसल बीमा कंपनी के ऋषि कुमार खातेदार व अन्य ग्रामीण मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed