फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Maharajganj Narayangarh-Mughlik, Pokhara and Benisahar-Chame road blocked due to heavy rains

Maharajganj: भारी बारिश से नारायणगढ़-मुगलिक, पोखरा और बेनीसहर-चामे मार्ग अवरुद्ध; जनजीवन अस्त-व्यस्त

Thu, 06 Oct 2022 04:31 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 06 Oct 2022 04:31 PM IST
सार

भूस्खलन के कारण नारायणगढ़-मुगलिक मार्ग खंड अवरुद्ध हो गया है। इसी तरह मकवानपुर के त्रिभुवन राजपथ पर बागझोर नदी उफान पर है, जिससे राजपथ (हेटौंडा-पालुंग-काठमांड़ों) सड़क खंड और भीमफेंडी-कुलेखानी मार्ग खंड अवरुद्ध हो गया है, मकवानपुर पुलिस ने बताया कि ललितपुर के तकरचे में भूस्खलन के बाद कांतिलोकपथ भी अवरूद्ध है।

विज्ञापन
Maharajganj Narayangarh-Mughlik, Pokhara and Benisahar-Chame road blocked due to heavy rains
भूस्खलन से बंद रास्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नेपाल में लगातार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त है। भूस्खलन के कारण विभिन्न सड़क खंड अवरुद्ध हो गई हैं। भूस्खलन के कारण नारायणगढ़-मुगलिक मार्ग खंड अवरुद्ध हो गया है। इसी तरह मकवानपुर के त्रिभुवन राजपथ पर बागझोर नदी उफान पर है, जिससे राजपथ (हेटौंडा-पालुंग-काठमांड़ों) सड़क खंड और भीमफेंडी-कुलेखानी मार्ग खंड अवरुद्ध हो गया है, मकवानपुर पुलिस ने बताया कि ललितपुर के तकरचे में भूस्खलन के बाद कांतिलोकपथ भी अवरूद्ध है। पोखरा को जोड़ने वाले सिद्धार्थ हाईवे का वॉलिंग-गलयांग खंड भी भूस्खलन से अवरुद्ध हो गया है। स्यांगजा जिला पुलिस कार्यालय के पुलिस प्रवक्ता रवींद्र खनाल ने बताया कि गलांग-आठ झोलपे में गुरुवार सुबह करीब चार बजे भूस्खलन के कारण सड़क अवरूद्ध हो गई। स्यांगजा और कास्की की सीमा पर कुभिंडे में अवरुद्ध सिद्धार्थ मार्ग को एक दिशा में खोल दिया गया है।

विज्ञापन


इन सड़कों पर भी आवागमन ठप
बेनी-भाकुंडे, बेनी-पखापानी, बेनी-दरबांग, बेनी-पुलाचौर आदि सड़कें बाढ़ और भूस्खलन के कारण अवरुद्ध हो गईं हैं। बेनी-जोम्सम रोड सुपरवाइजर इंद्रसिंह शेरचन ने बताया कि मायागड़ी में घुपन ताल, बैसरी, बेग खोला, तातोपानी भीर, जलाथले, गुथे भीर, रूपसे झरना और कावरेवीर जैसे स्थानों पर सड़क जाम है। सड़क अवरुद्ध होने के बाद बेनी से मस्टैंग और उत्तरी म्यागडी जाने वालों को बेनी में रोका गया। बेनी-मालधुंगा-पोखरा मार्ग भी बीच में अवरुद्ध है।

विज्ञापन

सावधानी बरतने का सुझाव 
नेपाली मौसम विज्ञानी ने कहा है कि नेपाल में भी लगातार बारिश हो रही है, यह स्थिति कुछ और दिनों तक बनी रहेगी। ऐसे में मौसम विभाग का सुझाव है कि लोग सावधानी बरतें। बारिश के कारण जगह-जगह सड़कें बंद होने के कारण भारतीय पर्यटक जगह-जगह फंस गए, वहीं काफी संख्या में भारतीय मालवाहक वाहन भी जगह-जगह फंसे हैं।

नेपाल में बस दुर्घटना, 12 की मौत, 20 घायल
नेपाल के बारा जिले के अमलेखगंज में ब्रिज नंबर तीन के पास बस दुर्घटना में कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई और 20 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मकवानपुर के एसपी वामदेव गौतम के मुताबिक घायलों को इलाज के लिए हटोडा ले जाया गया है। उनके मुताबिक हादसे की प्रकृति को देखकर लग रहा है कि मृतकों की संख्या में इजाफा होगा। हादसा मकवानपुर और बारा जिले के बॉर्डर पर हुआ। बस नारायणगढ़ से पथलैया की ओर आ रही थी, जो नदी मे गिर गई। पुलिस ने बताया कि बस में 35 से 40 यात्री सवार थे। हादसा जितपुर सिमरा सब-मेट्रोपॉलिटन सिटी 22 में हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed