फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Maharajganj included in top-10 in CM dashboard

Maharajganj News: सीएम डैशबोर्ड में महराजगंज टॉप–10 में शामिल

Wed, 11 Feb 2026 02:02 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 11 Feb 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
Maharajganj included in top-10 in CM dashboard
महराजगंज। जनपद ने मुख्यमंत्री डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए टॉप–10 में स्थान प्राप्त किया है। जनवरी माह की रैंकिंग में जनपद ने प्रदेश स्तर पर राजस्व व विकास की संयुक्त रैंकिंग में आठवां स्थान हासिल किया है।
विज्ञापन

राजस्व एवं विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं और परियोजनाओं के बेहतर निष्पादन के आधार पर यह उपलब्धि प्राप्त हुई है। विकास क्षेत्र के अंतर्गत संचालित योजनाओं में जनपद को 71 योजनाओं में ‘ए’ ग्रेड, छह योजनाओं में ‘बी’ ग्रेड व तीन योजनाओं में ‘सी’ ग्रेड प्राप्त हुआ है। उल्लेखनीय है कि जनपद में राजस्व व विकास परियोजनाओं की किसी भी श्रेणी में जनपद को ‘डी’ ग्रेड नहीं मिला है। राजस्व क्षेत्र में 34 योजनाओं में ‘ए’ ग्रेड, नौ योजनाओं में ‘बी’ ग्रेड तथा चार योजनाओं में ‘सी’ ग्रेड प्राप्त हुआ है।
विज्ञापन

सीएम डैशबोर्ड पर जनपद का प्रदर्शन विशेष रूप से शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, कृषि, स्वच्छता, पर्यटन, पेयजल, सड़क निर्माण एवं सामाजिक कल्याण योजनाओं सहित विभिन्न विभागीय योजनाओं से जुड़े सूचकांकों में उत्कृष्ट पाया गया है। बीते माह डैशबोर्ड की रैंकिंग में जनपद को चौदहवां स्थान प्राप्त हुआ था। इस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते सभी अधिकारियों को विभागीय योजनाओं के बेहतर पर्यवेक्षण का निर्देश दिया था। विशेषकर राजस्व की रैंकिंग में जनपद बड़ी छलांग लगाते हुए 33वें से 12वें स्थान पर पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विकास संबंधी योजनाओं के क्रियान्वयन में जनपद को नौ स्थान प्राप्त हुआ है। संयुक्त रैंकिंग में जनपद आठवें स्थान पर हैं। इस उपलब्धि पर जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई देते हुए निर्देशित किया कि वे निरंतर मॉनिटरिंग, प्रभावी समीक्षा बैठकों तथा फील्ड स्तर पर कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed