फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Maharajganj festival will be held after three years, Kumar Vishwas will come

Maharajganj Mahotsav: तीन साल बाद होगा महराजगंज महोत्सव, आएंगे कुमार विश्वास

Tue, 20 Sep 2022 10:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Tue, 20 Sep 2022 10:53 AM IST
सार

अपर जिलाधिकारी डॉ. पंकज कुमार वर्मा ने बताया कि महराजगंज महोत्सव एक से तीन अक्तूबर तक चलेगा। हालांकि यदि मौसम अनुकूल नहीं रहा तो कार्यक्रम आगे भी बढ़ाया जा सकता है। प्रत्येक दिन के कार्यक्रमों को चार सत्रों में बांटा जाएगा।

विज्ञापन
Maharajganj festival will be held after three years, Kumar Vishwas will come
महराजगंज महोत्सव को लेकर पीजी कालेज ग्राउंड का निरीक्षण करते एडीएम डॉ.पंकज वर्मा व एएसपी। - फोटो : MAHARAJGANJ

विस्तार

तीन साल बाद इस साल फिर महराजगंज महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। डीएम सत्येंद्र कुमार के निर्देश पर यह निर्णय लिया गया है। महोत्सव का शुभारंभ एक अक्तूबर को जवाहर लाल नेहरू स्मारक पीजी कॉलेज में होगा। पहले दिन शाम को होने वाली काव्य संध्या में प्रसिद्ध कवि कुमार विश्वास समेत अन्य लोग प्रस्तुति देंगे। महोत्सव को संपन्न कराने के लिए तैयारियां प्रारंभ कर दी गई हैं।

विज्ञापन


अपर जिलाधिकारी डॉ. पंकज कुमार वर्मा ने बताया कि महराजगंज महोत्सव एक से तीन अक्तूबर तक चलेगा। हालांकि यदि मौसम अनुकूल नहीं रहा तो कार्यक्रम आगे भी बढ़ाया जा सकता है। प्रत्येक दिन के कार्यक्रमों को चार सत्रों में बांटा जाएगा। पहला सत्र दोपहर 12 से तीन बजे, दूसरा सत्र दोपहर तीन से शाम छह बजे, तीसरा सत्र शाम छह से रात नौ बजे और चौथा सत्र रात नौ बजे से 12 बजे तक आयोजित होगा। कार्यक्रम में स्थानीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर के कलाकार प्रतिभाग करेंगे। कार्यक्रम स्थल पर दो से तीन हजार लोगों के बैठाने की व्यवस्था बनाई जा रही है।
विज्ञापन


उत्पाद व स्टाल भी लगेंगे
महराजगंज महोत्सव में एक जनपद एक उत्पाद के तहत चयनित फर्नीचर के उत्पादों को प्रदर्शित किया जाएगा। स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों का भी स्टाल लगाया जाएगा। महोत्सव में बच्चों व महिलाओं के मनोरंजन पर जोर दिया गया है। इच्छुक कारोबारियों को भी स्टाल उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपर जिलाधिकारी ने कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर देखी स्थिति
अपर जिलाधिकारी डॉ. पंकज कुमार वर्मा व अपर पुलिस अधीक्षक आतिश कुमार ने सोमवार की शाम को कार्यक्रम स्थल के लिए चयनित स्थल पर पहुंचकर जायजा दिया। कार्यक्रम को बेहतर ढंग से संपन्न कराने के लिए अधिशासी अधिकारी व अन्य लोगों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। इस दौरान अधिशासी अधिकारी आलोक कुमार सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed