फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Maharajganj: Chinese citizen entering India arrested

Maharajganj : भारत में घुसने की कोशिश कर रहा चीनी नागरिक गिरफ्तार, बीते चार दिनों से रुका था लुम्बिनी मंदिर मे

Mon, 11 Aug 2025 12:13 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, महराजगंज
अमर उजाला नेटवर्क, महराजगंज Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 11 Aug 2025 12:13 AM IST
सार

चीनी नागरिक की पुष्टि होने के बाद जवानों ने उसे पकड़ लिया और पूछताछ शुरू कर दी।

विज्ञापन
Maharajganj: Chinese citizen entering India arrested
भारतीय सीमा में चीनी नागरिक... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत नेपाल सीमा सोनौली बॉर्डर के दो नम्बर गली के रास्ते अवैध रूप से भारत में प्रवेश कर रहे चीन के नागरिक को गिरफ्तार किया गया है। रविवार की शाम करीब पांच बजे सोनौली सीमा की पगडंडियों पर एसएसबी 22 वी वाहिनी के जवान रुटीन गश्त पर थे। इस दौरान चीन के नागरिक ने दो नम्बर गली के रास्ते भारत में अवैध रूप से घुसपैठ की कोशिश की। 

विज्ञापन


संदेह होने पर जवानों ने रोक कर आईडी की मांग की तो उसने चाइना का पासपोर्ट दिखाया। चीनी नागरिक की पुष्टि होने के बाद जवानों ने उसे पकड़ लिया और पूछताछ शुरू कर दी। पूछताछ में उसने अपना नाम जहांग योंग, उम्र 62 वर्ष, निवासी शांक्सी चीन बताया। 
विज्ञापन


जब अधिकारियों ने उसके पासपोर्ट की जांच की तो उसका पासपोर्ट 15 नवंबर2024 को जारी हुआ था। समाप्ति 14 नवंबर 2034 को है।  नेपाली टूरिस्ट वीजा 25 जुलाई 2025 को समाप्त हो गया है। भारतीय वीजा नहीं मिला। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पता चला कि वह तीन चार दिनों से लुम्बिनी मंदिर में रुका था और गलत तरीके से भारत में प्रवेश कर रहा था। कोतवाल अजित प्रताप सिंह ने बताया कि पकड़े गए चीन के नागरिक के खिलाफ केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed