{"_id":"5de4bedb8ebc3e54ba582e1b","slug":"maharajganj-bike-rider-falls-uncontrolled-one-killed-two-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराजगंज : अनियंत्रित होकर गिरे बाइक सवार युवक, एक की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाराजगंज : अनियंत्रित होकर गिरे बाइक सवार युवक, एक की मौत, दो घायल
Mon, 02 Dec 2019 01:05 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी
अमर उजाला ब्यूरो, महाराजगंज
अमर उजाला ब्यूरो, महाराजगंज
Published by: विक्रांत चतुर्वेदी
Updated Mon, 02 Dec 2019 01:05 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के निर्माणाधीन फोरलेन पर बसहिया खुर्द पेट्रोल पंप के पास रविवार को देर रात एक बाइक पर सवार तीन युवक सड़क पर अनियंत्रित होकर गिर गए। इस घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल पहुंचाया।
जहां हालत गंभीर देख डाक्टरों उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। श्यामदेउरवां थानाक्षेत्र के मुहम्मदपुर निवासी विशाल यादव 20 अपने दो साथी संगम गौड़ 20 तथा नवरत्न गौड़ 21 के साथ परतावल के नगरौली में एक विवाह समारोह में गए थे। देर रात तीनों युवक एक ही बाइक से घर के लिए रवाना हुए। कोहरा होने के कारण उन्हें दिखाई नहीं दिया और बसहिया खुर्द पेट्रोल पंप के पास फोरलेन सड़क निर्माण के लिए रखी गई गिट्टी पर अनियंत्रित होकर गिर गए, जिससे मौके पर ही विशाल यादव की मौत हो गई।
राहगीर ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा घायल दोनों युवकों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल पहुंचाया। इस संबंध में थानाध्यक्ष निर्भय कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घायलों का इलाज चल रहा है।