फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   mahangaee evan berojagaaree ke khilaaph kaangres ka pradarshan

महंगाई एवं बेरोजगारी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

Tue, 10 Aug 2021 11:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 10 Aug 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
mahangaee evan berojagaaree ke khilaaph kaangres ka pradarshan
नौतनवां में बैलगाड़ी पर सवार होकर प्रदर्शन करते कांग्रेस कार्यकर्ता। - फोटो : MAHARAJGANJ
महंगाई एवं बेरोजगारी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन
विज्ञापन

नौतनवां/फरेंदा (महराजगंज)। महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, महिला उत्पीड़न और लचर कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को नौतनवां एवं फरेंदा कस्बे में प्रदर्शन किया।
कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी के नेतृत्व में फरेंदा तहसील परिसर में धरना-प्रदर्शन हुआ। सरकार के विरोध में नारेबाजी करते हुए कार्यकर्ताओं ने कस्बे का भ्रमण किया। कार्यकर्ता छतरी चौराहे से आंबेडकर तिराहा होते हुए तहसील परिसर तक बैलगाड़ी पर सवार होकर पहुंचे। पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी ने कहा कि सरकार की गलत नीतियों के कारण देश में महंगाई, भ्रष्टाचार चरम पर है। कानून व्यवस्था ध्वस्त है। विजय सिंह एडवोकेट ने कहा कि गन्ना किसानों का 12 हजार करोड़ बकाया है। सरकार उनकी समस्या पर ध्यान नहीं दे रही है। किसान आंदोलन की अनदेखी करते हुए सरकार पूंजीपतियों के हितों को सोच रही है। ह्दयनरायन पांडेय ने कहा कि देेश व प्रदेश में पूंजीपतियों की सरकार है, समाज का गरीब वर्ग परेशान है। इस दौरान अविनाश पाल, शरदेंदु पांडेय, विधि नरायन वर्मा, चुन्नू दूबे, हनुमान प्रसाद, अमरमणि पासवान, मोहम्मद हारून, विनय तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष शरद कुमार सिंह के नेतृत्व में नौतनवां कस्बे के गांधी चौक से मां बनैलिया मंदिर तक बैलगाड़ी यात्रा निकाली गई। जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार में डीजल-पेट्रोल सहित खाद्य पदार्थों के दाम तेजी से बढ़ रहे हैं। भ्रष्टाचार चरम पर होने के साथ ही कानून व्यवस्था पटरी से उतर चुकी है। सदा मोहन उपाध्याय ने कहा कि भाजपा की नीतियों से जनता आजिज आ चुकी है। आने वाले समय में कांग्रेस पार्टी जनता के लिए एक बेहतर विकल्प के रूप में सामने आएगी। इस दौरान यंत्री प्रसाद मौर्य, विनोद कुमार सिंह, अबरार इराकी, अनवर, नागेंद्र शुक्ला, पूर्णवासी यादव, चंद्रजीत, नूर आलम, वीरेंद्र, केसी पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed