{"_id":"65357762e6a290466d0d83c4","slug":"maha-ashtami-devotees-were-delighted-to-see-the-idol-of-maa-durga-in-the-pandals-cheered-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1022-8227-2023-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: महा अष्टमी ः पंडालों में मां दुर्गा की प्रतिमा देख निहाल हुए भक्त, लगाए जयकारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: महा अष्टमी ः पंडालों में मां दुर्गा की प्रतिमा देख निहाल हुए भक्त, लगाए जयकारे
विज्ञापन
महा अष्टमी ः पंडालों में मां दुर्गा की प्रतिमा देख निहाल हुए भक्त, लगाए जयकारे
- अष्टमी के दिन भी पंडालों में प्रतिमा को देखने के लिए उमड़ी भीड़
- नगर के साथ-साथ अन्य कस्बों में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस व यातायात कर्मियों को करनी पड़ी खासी मशक्कत
संवाद न्यूज़ एजेंसी
महराजगंज। शारदीय नवरात्रि के अष्टमी के अवसर पर रविवार को नगरीय व ग्रामीण क्षेत्रों में बने पंडालों में स्थापित दुर्गा प्रतिमा को देखने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। दिन में जहां लोग पंडाल में लोग दर्शन के लिए आते-जाते रहे। शाम के वक्त भी परिवार के संग पंडाल में पहुंचे लोगों ने मॉ दुर्गे की प्रतिमा का दर्शन किया व मेले का आनंद उठाया। मां दुर्गा की प्रतिमा देख भक्त निहाल हुए और मां के जयकारे लगाते रहे।
नगर के दुर्गा मंदिर परिसर, हनुमानगढ़ी चौराहे, वीर बहादुर नगर, चौक रोड, मऊपाकड़ बाजार स्थल, अमरूतियां, गांधीनगर, महुअवा, धनेवा आदि जगहों पर स्थापित पंडाल में पहुंचे लोगों ने मां की प्रतिमा के समक्ष पूजन-अर्चन किया तथा परिवार के सुख-समृद्धि की कामना की। उन्हें समिति के पदाधिकारियों ने प्रसाद वितरित किया। शाम के वक्त नगर में लगे मेले में परिवार के साथ पहुंचे लोगों की वजह से प्रतिमा स्थल से लेकर सड़क पर काफी भीड़ जमा हो गई, जिससे भीड़ को नियंत्रित करने में पुलिस व यातायात कर्मियों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार गुप्ता ने बताया कि अष्टमी का दिन व मेले की वजह से शाम से रात तक काफी भीड़ जमा हो गई। पुलिस व यातायात कर्मियों के प्रयास से उसे नियंत्रित कर लिया गया।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
विज्ञापन
अन्य निकायों व ब्लॉकों में भी उमड़ी भीड़
नगर पालिका सिसवा बाजार में अष्टमी के दिन सुबह से लेकर रात तक श्रद्धालु प्रतिमा को देखने के लिए आते व जाते रहे। इसी प्रकार नगर पालिका नौतनवां, नगर पंचायत फरेंदा, पनियरा, परतावल, घुघली, निचलौल, बृजमनगंज, चौक व सोनौली में स्थापित प्रतिमाओं को देखने के लिए भी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। मिठौरा, बरोहिया, मोहनापुर,नरायनपुर आदि स्थानों पर स्थापित देवी दुर्गा की विशाल मूर्तियाें व सजाए गए पंडालों को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।
कस्बे में विभिन्न जगहों पर स्थापित देवी दुर्गा,देवी लक्ष्मी,भगवान गणेश व कार्तिकेय की मूर्तियां आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। इसके साथ ही धानी, लक्ष्मीपुर, मुजुरी, श्यामदेउरवां, भिटौली, कोठीभार, बरगदवा आदि स्थानों पर स्थापित दुर्गा प्रतिमाओं का लोगों ने दर्शन किया एवं परिवार के सुख-समृद्धि की कामना की।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
घरों में भी भक्तिमय कार्यक्रम के प्रति दिखा उत्साह
इस नवरात्रि में घरों मेें भी लोगों ने भक्तिमय सांस्कृतिक कार्यक्रम को कराने में विशेष रुचि दिखाई। स्थानीय कलाकारों के माध्यम से लोगों ने जगह-जगहभक्ति कार्यक्रम कराते हुए पर्व का आनंद उठा रहे हैं।