फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Madrasa teachers raised their voice to solve problems

मदरसा शिक्षकों ने समस्याओं के समाधान के लिए बुलंद की आवाज

Mon, 21 Dec 2020 09:50 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Dec 2020 09:50 PM IST
विज्ञापन
Madrasa teachers raised their voice to solve problems
मदरसा शिक्षकों ने समस्याओं के समाधान के लिए बुलंद की आवाज
विज्ञापन

महराजगंज। मदरसे केे आधुनिकीकरण शिक्षकों ने अपनी समस्याओं के समाधान के लिए सोमवार को प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। शिक्षकों ने समस्याओं के समाधान के लिए आवाज बुलंद की।
संघ के जिलाध्यक्ष नुरुल हसन ने कहा कि मदरसा आधुनिकीकरण योजना के तहत कार्य करने वाले शिक्षकों के चार वर्ष का केंद्रांश अब तक नहीं मिलने से उनके समक्ष कठिनाइयां बढ़ रही हैं। उनकी समस्याओं के निदान को लेकर विशेष प्रयास करना होगा। इबरार अंसारी ने कहा कि महंगाई को देखते हुए आधुनिकीकरण के शिक्षकों का मानदेय बढ़ाया जाए।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री को संबोधित अपने ज्ञापन में संघ ने चार साल के बकाया केंद्रांश को तत्काल जारी किए जाने, बजट बढ़ाकर शिक्षकों के बकाया लंबित मानदेय का भुगतान कराए जाने, स्नातक शिक्षकों का 18 हजार व परास्नातक शिक्षकों का मानदेय 25 हजार किए जाने, प्रतिमाह मानदेय उपलब्ध कराने, आधुनिकीकरण के शिक्षकों को जीवनबीमा का लाभ दिलाने तथा केंद्र व राज्य सरकार के बच दस्तावेजों के स्थानांतरण की प्रक्रिया को सरल किए जाने की मांग की है। इस दौरान नागेंद्र गौंड़, तसव्वर हुसैन, सरवरे आलम, शिवप्रकाश, रुहुल्लाह खां व जुबैर खां आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed