{"_id":"698b96c8fd09f1139f08de63","slug":"madrasa-board-six-more-students-skipped-the-exam-total-absentee-count-reaches-506-maharajganj-news-c-206-1-go11002-171325-2026-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"मदरसा बोर्ड : छह और ने छोड़ी परीक्षा अब तक 506 परीक्षार्थी अनुपस्थिति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मदरसा बोर्ड : छह और ने छोड़ी परीक्षा अब तक 506 परीक्षार्थी अनुपस्थिति
विज्ञापन
महराजगंज। मदरसा बोर्ड की परीक्षा के लिए बढ़े शुचिता इंतजाम के कारण परीक्षा छोड़ने वालों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। मंगलवार को मुंशी जमात (कक्षा) की परीक्षा में कुल 429 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। अनुमान है की परीक्षा में कड़े इंतजाम के कारण अभ्यर्थियों की संख्या घट रही है।
पहले दिन यह संख्या 423 थी। मंगलवार को पहली पाली में 429 और दूसरी में 77 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। सोमवार को कुल अनुपस्थित अभ्यर्थियों की संख्या 499 थी मंगलवार को यह बढ़कर 506 हो गई।
यूपी मदरसा बोर्ड की परीक्षा 14 फरवरी तक होनी है। इस बार की परीक्षा सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में हो रही है। इसकी मॉनिटरिंग डीएमओ आफिस के कंट्रोल रूम के अलावा राज्य स्तर से भी की जा रही है।
विज्ञापन
मंगलवार को पहले बैच में धर्मशास्त्र (थियोलाजी दीनियात) की परीक्षा मुंशी (सेकेंडरी) जमात की हुई। 1,738 के सापेक्ष आठ परीक्षा केंद्रों पर 1309 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। इसमें 514 बालक व 795 बालिकाएं थीं। गैरहाजिर 429 अभ्यर्थियों में से 185 बालक व 244 बालिकाएं शामिल रहें।
डीएमओ ने पहली पाली में नौतनवां व लक्ष्मीपुर मदरसे की शुचिता जांची। दूसरी पाली दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक हुई। इस दौरान 484 के सापेक्ष 407 मौलवी (सीनियर सेकेंडरी) की परीक्षा में उपस्थित रहे। कुल 77 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे जबकि पहले दिन 76 अनुपस्थित थे।