Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Madrasa Board forms will be filled online from today

Maharajganj News: आज से ऑनलाइन भरे जाएंगे मदरसा बोर्ड के फार्म

Thu, 20 Nov 2025 02:25 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 20 Nov 2025 02:25 AM IST
विज्ञापन
Madrasa Board forms will be filled online from today
मुंशी, मौलवी व आलिम की परीक्षा समय सारिणी जारी
विज्ञापन

जनपद में संचालित हैं पंजीकृत 291 मदरसे
महराजगंज। मदरसा शिक्षा परिषद से संचालित अरबी व फारसी की मुंशी, मौलवी व आलिम की परीक्षा को लेकर समय सारिणी जारी की गई है। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने बताया कि 20 नवंबर से मदरसे के प्रधानाचार्य छात्र-छात्राओं के आवेदन पत्रों को ऑनलाइन मदरसा पोर्टल पर भरेंगे। 20 नवंबर से 19 दिसंबर तक परीक्षा शुल्क चालान के माध्यम से राजकीय कोष में जमा करने की अंतिम तिथि है।
प्रधानाचार्य, विद्यार्थियाें के आवेदन पत्रों को मदरसा के पोर्टल पर 20 दिसंबर तक भर सकेंगे। 22 दिसंबर को आवेदन पत्रों को मदरसा पोर्टल पर लॉक करने की अंतिम तिथि रखी गई है। छह से 12 जनवरी तक जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी परीक्षा केंद्रों का डाटा फीड कर परीक्षा केंद्रों में शामिल होने वाले मदरसों की मैपिंग व जियो लोकेशन फीड करेंगे। अन्य किसी भी जानकारी के लिए विभाग या मदरसा बोर्ड की वेबसाइट से मदद ली जा सकती है। विद्यार्थियों के ऑनलाइन पोर्टल पर आवेदन के साथ ही परीक्षा सेंटर बनाने की प्रक्रिया भी शुरू होगी। परीक्षाएं एक से 15 फरवरी 2026 तक प्रस्तावित है।
विज्ञापन

वर्जन....
जनपद के सभी पंजीकृत मदरसों को निर्देश दिए गए हैं कि 20 नवंबर से मुंशी, मौलवी व आलिम के फार्म ऑनलाइन भरने की प्रक्रिया प्रारंभ करें। सभी कार्यों के लिए तिथि निर्धारित कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-तन्मय पांडेय, डीएमओ महराजगंज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed