फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Mad dog bitten and injured six people including girl child

Maharajganj News: पागल कुत्ते ने बालिका समेत छह लोगों को काटकर किया घायल

Tue, 18 Apr 2023 11:16 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज। Updated Tue, 18 Apr 2023 11:16 PM IST
विज्ञापन
Mad dog bitten and injured six people including girl child
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

महराजगंज जिले में निचलौल थाना क्षेत्र के बैदौली गांव में एक पागल कुत्ते के कारण दहशत का माहौल है। मंगलवार को गांव के बनरहिया और छोटकीबारी टोले पर पागल कुत्ते ने बालिका समेत छह लोगों को काटकर घायल कर दिया। कुछ लोग कुत्ते के डर से भागने के दौरान गिरने से चोटिल हो गए। सभी लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल में भर्ती कराया गया। बालिका की हालत गंभीर देखकर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। जबकि अन्य का इलाज अस्पताल में रहा है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, बैदौली गांव के टोला छोटकीबारी निवासी आंचल कुशवाहा (12) सुबह करीब आठ बजे स्कूल जाने के लिए निकली थी। दरवाजे पर ही पागल कुत्ते ने आंचल के ऊपर हमला बोल दिया। जिस दौरान आंचल की आवाज सुन परिजन जब तक दरवाजे पर आकर कुछ समझ पाते कि कुत्ते ने आंचल के चेहरे को पूरी तरह से जख्मी कर दिया। उसके बाद वह अचेत होकर जमीन पर गिर पड़ी।
विज्ञापन


मुरारी (48) ने बताया कि घर से कुछ दूर सड़क के किनारे बालू गिरा था। जिसे बोरे में भर रहे थे। इसी बीच दौड़ते हुए अचानक एक कुत्ते ने आकर हमला बोल दिया। जिस दौरान बचाव करने के दौरान कुत्ते ने दाहिने हाथ की दो अंगुलियों को काट जख्मी कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, बनरहिया निवासी सुग्रीव चौहान (40) ने कहा कि घर से कुछ दूर स्थित खेत में पत्नी सुनीता देवी (38) के साथ सब्जी तोड़ने गए थे। इसी बीच एक कुत्ते ने दौड़ते हुए आकर हमला बोल दिया। कुत्ते से बचाव के लिए प्रयास कर रही पत्नी सुनीता पर भी कुत्ते ने हमला बोल दिया। इस दौरान दोनों दो गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

रघुबीर (60) व आकाश चौहान (17) पेड़ की छांव में बैठे थे। इसी दौरान कुत्ते ने हमला बोल जख्मी कर दिया। बालिका आंचल की हालत गंभीर बनी हुई है। तहसीलदार वाचस्पति सिंह ने कहा कि गांवों में आवारा कुत्तों को नियंत्रण में रखने के लिए ग्राम पंचायत की जिम्मेदारी होती है। घटना की जानकारी नहीं थी। सूचना मिलते ही कुत्ते को पकड़ने के लिए जिम्मेदारों को निर्देशित किया गया है।

इसलिए कुत्ते हो जाते हैं हिंसक
उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. राम सखा सिंह ने कहा कि कुत्तों की बढ़ती तादाद इसकी सबसे बड़ी वजह है। क्योंकि, कुत्तों की आबादी बढ़ रही है। उन्हें पर्याप्त मात्रा में खाना नहीं मिल रहा। एक कुत्ते को दिनभर में भूख मिटाने के लिए 5-6 रोटियों की जरूरत होती है, लेकिन आबादी बढ़ने की वजह से उन्हें पर्याप्त खाना नहीं मिल रहा और वे हिंसक हो रहे हैं। दूसरी वजह है कि खतरा महसूस होने पर भी कुत्ते आक्रामक होते हैं। इसके अलावा शोर, ट्रैफिक, प्रदूषण, कचरे से मांसाहारी खाने का चस्का लगना कारण है। इससे कुत्ते को हिंसक बना रहे हैं।

कुत्ते के भय से गांव की सड़कें रही सूनी ग्रामीण अमन, अजय, जयगिरिश, राजा, पट्टू सेठ आदि ने कहा कि पागल कुत्ता एक दूसरे पर हमला बोलने के दौरान लगातार हिंसक होता चला जा रहा है। इससे बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए घरों का दरवाजा बंद कर घरों में कैद रहना मजबूरी बन गई है। साथ में कुछ लोग लाठी-डंडों के साथ गोलबंद होकर बच्चों की सुरक्षा में दरवाजों पर बैठे रहे।

सात दिन पहले शहर में कुत्ते ने बालक को नोचकर कर मार डाला था
महराजगंज। बीते 11 अप्रैल को शहर के नेहरु नगर वार्ड निवासी 11 वर्षीय बालक को कुत्तों के झुंड ने नोचकर मार डाला था। शहर के नेहरू नगर वार्ड निवासी मुन्ना शर्मा का बेटा आदर्श उर्फ झुम्मन (11) मानसिक रूप में कमजोर था। हर रोज शहर में पैदल ही इधर-उधर घूमता-फिरता रहता था। फिर देर शाम तक कभी वापस घर लौट आ जाता था।
11 मार्च सुबह टहलने निकले लोगों ने आदर्श का शव शास्त्री नगर मोहल्ले के पंडित दीन दयाल इंटर काॅलेज पहले खाली मैदान में देखा था। आदर्श के पूरे शरीर को कुत्तों की झुंड ने नोच लिया था।


डस्टबिन में फेंके गए नवजात को कुत्ता लेकर भागा था
महराजगंज। बीते 23 नवंबर 2022 को महिला अस्पताल के शौचालय के डस्टबिन में फेंके गए एक नवजात के शव को कुत्ता लेकर भागा था। लोगों की नजर जब उस पर पड़ी, तो कुत्ते से छुड़ाकर शव कब्जे में लिया गया। तीन सफाईकर्मियों को नोटिस देकर स्पष्टीकरण मांगा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed