फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Machines are gathering dust due to non-operation of post-mortem house

पोस्टमार्टम हाउस संचालित नहीं होने से धूल फांक रहीं हैं मशीनें

Tue, 08 Feb 2022 12:48 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 08 Feb 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Machines are gathering dust due to non-operation of post-mortem house
पोस्टमार्टम हाउस संचालित नहीं होने से धूल फांक रहीं हैं मशीनें
विज्ञापन

पांच साल पहले 68 लाख की लागत से बना है अत्याधुनिक पोस्टमार्टम हाउस
महराजगंज। जिला अस्पताल परिसर में करीब पांच साल पहले आधुनिक सुविधाओं वाला पोस्टमार्टम हाउस तैयार हो गया था। इसे संचालित नहीं किए जाने से इसमें लगाई गईं मशीनें खराब हो जा रही हैं।
जिला संयुक्त चिकित्सालय परिसर में ब्लड बैंक के बगल में 68 लाख रुपये की लागत से वर्ष 2017 में दो मंजिला भवन खड़ा कर दिया गया। इसमें भू-तल पर पोस्टमार्टम कक्ष, एक्सरे, केमिकल, बाडी स्टोरेज, विसरा व डॉक्टर कक्ष आदि बनाया गया है, जबकि प्रथम तल पर सेमीनार कक्ष, फोटोग्राफी कक्ष, आफिस, आगंतुक कक्ष, रिकार्ड रूम और टायलेट आदि की व्यवस्था है। शव को सुरक्षित रखने के लिए डीप फ्रीजर उपलब्ध है। एक साथ दो शवों के पोस्टमार्टम की व्यवस्था है। आरोप है कि जिस सीमेंटेड बेडों पर पोस्टमार्टम किया जाना है, वह मानक के अनुरूप नहीं है। कमरे के अंदर रखा फ्रीजर देखकर लगता है कि उसमें कुछ तकनीकी खामियां हैं। उसकी बैट्री बाहर निकली हुई है, तार खुले दिख रहे हैं। गंदगी के बीच रखे फ्रीजर पर धूल की मोटी परत जमी है।
विज्ञापन

राजीव नगर के अनूप टिबडेवाल ने बताया कि पोस्टमार्टम हाउस में लाखों का सामान बेकार हो रहा है, लेकिन जिम्मेदार गंभीर नहीं हैं। नए पोस्टमार्टम हाउस में रखे जरूरी सामान खराब हो रहे हैं। शास्त्री नगर के अजित कुमार ने बताया कि चार साल पहले बना पोस्टमार्टम हाउस अब तक संचालित नहीं हुआ, इससे जिम्मेदारों की उदासीनता स्पष्ट होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अस्पताल परिसर में बने नए पोस्टमार्टम हाउस में तेजी से काम चल रहा है। जल्दी ही इसे संचालित किया जाएगा। इंजीनियरों को बुलाकर फ्रीजर की जांच कराई जाएगी। अन्य जरूरी संसाधनों को दुरुस्त किया जा रहा है।
- डॉ. एके श्रीवास्तव, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed