फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Maa Kothi Cricket Club defeated UP Warriors

Maharajganj News: मां कोटही क्रिकेट क्लब ने यूपी वॉरियर्स को पराजित किया

Mon, 18 Mar 2024 09:27 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Mon, 18 Mar 2024 09:27 PM IST
विज्ञापन
Maa Kothi Cricket Club defeated UP Warriors
महराजगंज। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद महराजगंज के खेलो भारत आयाम तहत जनपद स्तरीय तीन दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता पीजी काॅलेज खेल मैदान में हुई। मां कोटही क्रिकेट क्लब और यूपी वॉरियर्स के बीच खेला गया। मां कोटही क्रिकेट क्लब ने दो रनों से यूपी वॉरियर्स को पराजित किया। टॉस जीतकर पहले क्षेत्र रक्षण करने का निर्णय यूपी वॉरियर्स के कप्तान ने लिया। निर्धारित आठ ओवरों के खेल में मां कोटही क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट गंवाकर 46 रनों का लक्ष्य रखा। इसमें शानदार बल्लेबाजी करते हुए राहुल ने 14 और सलीम ने आठ रनों का योगदान दिया। यूपी वॉरियर की ओर से गेंदबाजी करते हुए सावंत ने तीन, समीर ने तीन, मनजीत ने दो विकेट प्राप्त किया। 46 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी यूपी वॉरियर्स की टीम 44 रन पर ही ऑल आउट हो गई। अप वॉरियर्स की ओर से कोई भी बल्लेबाज दहाई का अंक नहीं पूरा कर सका। मां कोटही क्रिकेट क्लब की ओर से शानदार गेंदबाजी करते हुए युवराज ने तीन, आदर्श ने दो, आदिल ने दो, आकाश ने दो, विकेट प्राप्त किया दो खिलाड़ी शानदार फील्डिंग की बदौलत रन आउट हुए।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ.अजय कुमार मिश्र ने खेल का शुभारंभ किया। विशिष्ठ अतिथि अभाविप के प्रांत परीक्षा प्रमुख डाॅ. दिवाकर सिंह ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। डाॅ. दिवाकर सिंह, धीरेंद्र, डाॅ. धर्मेंद्र सोनकर, ई अविनाश प्रजापति, अभिषेक, हिमांशु वर्मा, शिवम शर्मा, कुलदीप मणि त्रिपाठी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed