फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Lxmippur khurd and BHarwalia Sorundig Flood

बाढ़ से लक्ष्मीपुर खुर्द व भरवलियां गांव घिरा

Thu, 01 Jul 2021 11:06 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jul 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
Lxmippur khurd and BHarwalia Sorundig Flood
बाढ़ से घिरा लक्ष्मीपुर खुर्द व भरवलियां गांव
विज्ञापन

ठूठीबारी (महराजगंज )। नेपाल के पहाड़ समेत भारतीय क्षेत्र में दो दिनों से लगातार हो रहे भारी बारिश से भारतीय क्षेत्र में बहने वाली नेपाली नदियां उफान पर है जिससे गांव से लेकर सिवान तक पानी ही पानी दिखाई दे रहा है। वहीं, नदी किनारे बसे गांव के लोगों की दिक्कतें बढ़ गई हैं।
ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र के लक्ष्मीपुर खुर्द गांव के पूरब गंडक नदी होकर बहती है नेपाल के पहाड़ समेत भारतीय क्षेत्र में दो दिनों से हो रही बारिश से पहाड़ी नदियां उफान पर हो गई है जिससे लक्ष्मीपुर खुर्द गांव व गडौरा जाने वाले मुख्य मार्ग, प्राथमिक विद्यालय व पुलिस चौकी बाढ़ के पानी से भर गया। लक्ष्मीपुर खुर्द, चटियां, लालपुर, मोहम्मदपुर कडजा भरवलियां आदि गांवों पानी से घिरा है। भीम सहानी, विपिन, अनील सहानी, देवेन्द्र यादव, सोनू जायसवाल, अनिल यादव, मनौवर, मोहम्मद, धीरेन्द्र यादव, मुन्ना भारती आदि ने बताया कि लक्ष्मीपुर खुर्द गांव से गडौरा बाजार जाने वाले सड़क पर तीन फीट ऊंचा पानी बह रहा है। जिससे आवागमन प्रभावित हो गया है। वहीं, जरुरतमंद सामानों की खरीदारी के लिए कमर भर पानी के रास्ते आने जाने को विवश है।
विज्ञापन

एसडीएम निचलौल प्रमोद कुमार ने बताया कि हालात सामान्य है। जिम्मेदारों को स्थिति पर नजर रखने के लिए निर्देशित किया गया है। जरूरत पड़ी तो नाव की व्यवस्था की जाएगी। लोगों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन गंभीर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संपर्क मार्ग पर घुटने भर पानी
ठूठीबारी। बाढ़ में सबसे मुश्किल हालात छोटका भरवालिया का है। गांव के मुख्य सड़क से जोड़ने वाले संपर्क मार्ग पर करीब दो फीट पानी बह रहा है। यहां की अनुसूचित बस्ती का हाल खराब है। गांव प्राथमिक विद्यालय में जाने वाली सड़क व विद्यालय परिसर में जलभराव है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed