{"_id":"60ae8c478ebc3eef0b5061d5","slug":"lumbinee-mein-saadagee-se-manaee-gaee-buddh-poornima-maharajganj-news-gkp395897169","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाल के लुंबिनी में सादगी के साथ मनाई गई बुद्ध पूर्णिमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेपाल के लुंबिनी में सादगी के साथ मनाई गई बुद्ध पूर्णिमा
विज्ञापन
लुंबिनी में सादगी से मनाई गई बुद्ध पूर्णिमा
भैरहवां (नेपाल)। वैश्विक महामारी के कारण बुद्ध पूर्णिमा पर नेपाल में गौतम बुद्ध की जन्मस्थली लुंबनी में सीमित लोगों की मौजूदगी में पूजा की गई। लॉकडाउन के महायानी, बज्रयानी और थेरवादु संप्रदाय के गुरुओं, भिक्षुओं, नन और लामाओं की मौजूदगी में मायादेवी मंदिर परिसर में गौतम बुद्ध की पूजा करने के साथ मंत्रों की जाप की गई।
मंदिर परिसर में लुंबनी प्रदेश के मुख्यमंत्री शंकर पोखरेल, राज्य विधानसभा सदस्य फखरुद्दीन खान, लुंबिनी विकास कोष के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। लुंबिनी विकास कोष के सदस्य सचिव शानुराजा शाक्य ने बताया कि कोरोना महामारी के कारण इस वर्ष कोई भी औपचारिक कार्यक्रम आयोजित नहीं किया गया है। उन्होंने बताया कि कोरोना महामारी से मुक्ति, संक्रमित हुए मरीजों को स्वस्थ करने और मृतकों की आत्मा की शांति के लिए शाम को 2565 दीए जलाए जाएंगे।
बुुद्ध चौक पर बुद्ध पूर्णिमा मनाई गईं
सोनौली। स्थानीय नगर पंचायत के कुनसेरवा के बुुद्ध चौक पर बुद्ध पूर्णिमा मनाई गई। बुधवार सुबह करीब दस बजे सोनौली के बुद्ध चौक पर बुद्ध के अनुयायियों ने गौतम बुद्ध की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित व पुष्प अर्पित किया। इस दौरान राजेंद्र गौतम, बैजू यादव, राजकुमार नायक, पूर्णमासी गौड़, विष्णु प्रसाद, महेंद्र प्रसाद, शिव मूरत, यशोदा नंद, सुनील गौतम, भोलू वर्मा, राजू पटवा, पप्पू गुप्ता आदि मौजूद रहे। संवाद