फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Lucknow overall champion in badminton competition

बैंडमिंटन प्रतियोगिता में लखनऊ ओवर आल चैंपियन

Mon, 10 Oct 2016 12:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला महराजगंज
ब्यूरो/अमर उजाला महराजगंज Updated Mon, 10 Oct 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
Lucknow overall champion in badminton competition
पुरस्कार लेते ‌विजेता । - फोटो : अमर उजाला
27 वें राष्ट्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के फाइनल मैच में रविवार को खेले गये मैच में लखनऊ रीजन के खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए विभिन्न वर्गों में कुल 18 अंकों के साथ ओवरआल चैंपियन का खिताब अपने कब्जे में कर लिया। वहीं शिलांग रीजन के खिलाड़ियों ने 11 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर कब्जा जमाया। लखनऊ रीजन के खिलाड़ियों ने अंडर 14 और 17 के बालिक वर्ग में तथा बालक वर्ग में अंडर 17 में विजेता बनकर पहले स्थान पर रहा। जबकि शिलांग के खिलाड़ियों ने अंडर 14 बालक वर्ग में विजेता तथा अंडर 17 व 19 के बालक वर्ग उप विजेता का खिताब अपने नाम किया। वहीं अंडर 19 बालक वर्ग में हैदराबाद विजेता बना। लेकिन बालिका वर्ग में जयपुर ने विजेता का खिताब अपने नाम किया। इसमें उप विजेता पूणे के खिलाड़ी रहे। लेकिन अंडर 14 बालिका वर्ग में जयपुर के खिलाड़ी उप विजेता बने। जबकि अंडर 17 बालिका वर्ग में उप विजेता का खिताब हैदराबाद की टीम को मिला। लेकिन अंडर 14 बालक वर्ग में उपविजेता का खिताब लखनऊ टीम को मिला। 
विज्ञापन

समापन अवसर पर सांसद पंकज चौधरी ने विजेेता और उपविजेता खिलाड़ियों को कप और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। उन्होने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज खिलाड़ी देश में ही नहीं बल्कि विदेश की धरती पर भी अपना परचम लहराने का काम कर रहे है। उन्होंने कहा कि लखनऊ रीजन के खिलाड़ियों ने जो खेल की प्रतिभा को दिखा कर कप को अपने कब्जे में लिया है यह विश्वास है कि आने वाले समय में इन्ही खिलाड़ियों के बीच से कोई न कोई खिलाड़ी प्रदेश व देश का नाम रोशन करेगा। उन्होने विद्यालय में आ रही समस्यायों को अपने निधि से दूर कराने का आश्वासन दिया। साथ ही नवोदय के उस छात्र को प्रोत्साहन राशि दिया जिन्होंने सांसद पंकज चौधरी का फोटो अपने हाथ से बनाया था। डीएम वीरेन्द्र कुमार सिंह ने नवोदय विद्यालय के प्राचार्य जनार्दन उपाध्याय व समस्त स्टाफ को धन्यवाद दिया और कहा कि नेशनल प्रतियोगिता सकुशल सम्पन्न कराना ही बड़ी बात है। 
विज्ञापन

शरीरिक शिक्षक एचके सिंह ने बताया की लखनऊ रीजन के कौशल, वंश, निखिल, अक्छुन, विरेन्द्र मैच जीते। जबकि शिलांग रीजन से असिल आफरीदी, मनीष सिंह, रोशन सिंह, ज्योती, अरविन्द ने मैच जीते। भोपाल से हितेश ने मैच जीत कर सम्मान बढ़ाया। हैदराबाद से देवाशीष और पवन कुमार ने मैच जीता। वहीं बालिका वर्ग में लखनऊ से प्रतीक्षा, काव्या, सुहाना, ज्योती, ने मैच जीता। जयपुर से गोपिका, खुशबू, वैशाली, सोनल ने मैच जीता। हैदराबाद से अनन्या, रेड्डी जोश्या, नागमनी ने मैच जीता। पूणे से  सुकन्या और चण्डीगढ़ से भूमिका ने मैच जीता।कार्यक्रम का संचालन एसके एम त्रिपाठी ने किया। कार्यक्रम के अंत में छात्र छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान उप प्राचार्य एयू खां विन्ध्यवासिनी सिंह, सीजे थामस, हरिकेश बहादुर सिंह, अजात शत्रु शाही, लवकुमार मिश्रा, बीडी प्रसाद, कमल कुमार, शैलजा शर्मा, संजय मल्ल, एके उपाध्याय, राजेन्द्र शुक्ल सहित तमाम लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य जनार्दन प्रसाद उपाध्याय ने आये हुए सभी अतिथियों का स्वागत किया और कहा कि सभी के सहयोग से नेशनल बैडमिंटन प्रतियोगिता सम्पन्न हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed