{"_id":"655855d50ba6d2d7d40eb91c","slug":"lover-gone-to-meet-girlfriend-beaten-up-now-case-registered-against-four-people-2023-11-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: प्रेमिका से मिलने गए प्रेमी की हुई थी पिटाई, अब चार लोगों पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: प्रेमिका से मिलने गए प्रेमी की हुई थी पिटाई, अब चार लोगों पर केस दर्ज
Sat, 18 Nov 2023 11:42 AM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 18 Nov 2023 11:42 AM IST
सार
युवक अपने प्रेमिका से मिलने गया। इसी दौरान प्रेमिका के भाइयों ने उन्हें रंगे हाथ पकड़ लिया और प्रेमी की जमकर पिटाई कर दी जिससे प्रेमी युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महराजगंज जिले में श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के एक गांव में रात को प्रेमिका से मिलने गये प्रेमी की परिजनों ने पकड़कर पिटाई कर दी। गंभीर रूप से घायल प्रेमी का एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। मामले में पुलिस ने प्रेमी की मां के तहरीर पर एक महिला समेत चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के एक गांव में युवक अपने प्रेमिका से मिलने पहुंच गया। इसी दौरान प्रेमिका के भाइयों ने उन्हें रंगे हाथ पकड़ लिया और प्रेमी की जमकर पिटाई कर दी जिससे प्रेमी युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
परिजनों ने उसे इलाज के लिए सीएचसी परतावल पहुंचाया, जहां हालत गंभीर देख डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हालत नाजुक देख जिला अस्पताल से भी उसे रेफर कर दिया गया। गंभीर रूप से घायल प्रेमी का इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: दीपावली की रात प्रेमी संग फरार हुई युवती, चार दिन बाद पिता ने दर्ज कराया केस
पुलिस को दिए गए तहरीर में प्रेमी की मां ने बताया कि दीपावली की रात लगभग दस बजे गांव का ही एक युवक आवश्यक कार्य बताकर मेरे लड़के को अपने साथ लेकर गया और पुरानी रंजिश को लेकर चार लोगों ने मिलकर उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी।
प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मामले में चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मामले में चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है।