फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Lover fled with teenage girl; police tracked them down.

Maharajganj News: किशोरी को लेकर फरार हुआ प्रेमी, पुलिस ने ढूंढ निकाला

Sat, 11 Jul 2026 02:25 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
Lover fled with teenage girl; police tracked them down.
परतावल। नगर पंचायत के एक वार्ड की 17 वर्षीय किशोरी शुक्रवार को महराजगंज में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह स्थल से प्रेमी के साथ लापता हो गई। किशोरी अपनी मौसेरी बहन की शादी में शामिल होने गई थी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, परिवार के लोग विवाह समारोह की तैयारियों में व्यस्त थे। आरोप है कि इसी दौरान किशोरी का प्रेमी भी समारोह स्थल पर पहुंच गया और मौका पाकर उसे अपने साथ लेकर चला गया। काफी देर तक किशोरी के नहीं मिलने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। घटना की जानकारी मिलते ही किशोरी के पिता ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

सूचना के बाद पुलिस तत्काल सक्रिय हुई और संभावित स्थानों पर तलाश शुरू कर दी। कुछ ही देर बाद पुलिस ने युवक और किशोरी को बरामद कर लिया तथा दोनों को चौकी ले आई जहां देर शाम तक दोनों से पूछताछ चलती रही। पिता के अनुसार किशोरी युवक के साथ रहने की जिद पर अड़ी है। किशोरी नाबालिग है, इसलिए पुलिस उसके बयान, पूर्व में दर्ज मुकदमे और अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है। घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले भी किशोरी को भगा चुका है आरोपी
पीड़ित पिता ने बताया कि यह पहली घटना नहीं है। करीब एक माह पहले उनकी 17 वर्षीय पुत्री अपने मौसा के घर गई थी। 14 जून की दोपहर वह घर लौटने के लिए निकली, लेकिन वापस नहीं पहुंची। काफी खोजबीन के बाद पता चला कि उसी वार्ड का एक युवक उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। इसके बाद पिता की तहरीर पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू की थी। बाद में पुलिस ने किशोरी को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया था। इसके बावजूद युवक ने दोबारा उसे अपने साथ ले जाने की कोशिश की, जिससे परिवार की चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed