फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Youth missing three months ago now dead body found in canal

Maharajganj News: तीन माह पहले लापता था युवक, अब नहर में मिला शव

Sat, 08 Apr 2023 05:30 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sat, 08 Apr 2023 05:30 PM IST
सार

धर्मेंद्र के पिता हरिलाल ने बताया कि बेटा जिसके साथ बाहर गया था। वह युवक अपने घर पर है। पूछने पर कुछ बात नहीं रहा था। उसी से पूछताछ करने पर सही जानकारी हो सकेगी। बेटे की हत्या कर शव को नहर में फेंका गया है। पुलिस जांच करेगी तो सत्यता उजागर हो जाएगी।

विज्ञापन
Youth missing three months ago now dead body found in canal
मृत युवक धर्मेंद्र भारती का फाईल फोटो ।संवाद

विस्तार

महराजगंज जिले में निचलौल थाना क्षेत्र के करमहिया गांव के सामने देवरिया शाखा की नहर में शुक्रवार शाम को कुत्ते शव को नोच रहे थे। गांव के लोगों की नजर पड़ी तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को बाहर निकाला तो युवक की पहचान उसके आधार कार्ड से हुई। उसके घर वालों को सूचना दी गई। युवक का शव घर से चार किमी दूर नहर में मिट्टी से दबा मिला।

विज्ञापन


मृत युवक के परिजनों के अनुसार, मटराधमउर टोला हड़बड़हवां के रहने वाले धर्मेंद्र भारती (22) बीते 31 दिसंबर 2022 को घर से पड़ोसी के साथ बाहर निकले थे। देर रात तक वापस नहीं आए तो घरवालों ने पड़ोसी के घर पूछताछ की। कोई जानकारी नहीं मिलने पर परिजन उसकी तलाश करने लगे। निचलौल थाने में पांच जनवरी को गुमशुदगी दर्ज कराई गई।
विज्ञापन


तीन माह बाद शुक्रवार शाम को करमहियां गांव के सामने देवरिया शाखा की नहर में कुत्ते शव को नोच रहे थे। पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकलवाया। आधार कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस से युवक की पहचान की गई। परिजनों को मौत की जानकारी हुई तो उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया। युवक हाईस्कूल पास था। उसकी शादी नहीं हुई थी। नेपाल में जेसीबी चलाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


धर्मेंद्र के पिता हरिलाल ने बताया कि बेटा जिसके साथ बाहर गया था। वह युवक अपने घर पर है। पूछने पर कुछ बात नहीं रहा था। उसी से पूछताछ करने पर सही जानकारी हो सकेगी। बेटे की हत्या कर शव को नहर में फेंका गया है। पुलिस जांच करेगी तो सत्यता उजागर हो जाएगी।

इस संबंध मेें निचलौल क्षेत्राधिकारी सूर्यबली मौर्य ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पैंट, शर्ट शरीर पर मिली है। जेब में आधारकार्ड, डीएल मिला है। उसी से पहचान कराई गई। इस प्रकरण में तहरीर के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

युवक की मां की बचपन में हो चुकी है मौत
मृत धर्मेंद्र भारती की मां फूलमति की मौत बचपन में हो चुकी है। पिता हरिलाल किसान हैं। उनको लकवा मार दिया है। उन्हें चलने-फिरने में परेशानी होती है। युवक के बड़े भाई गोधन, बहन उर्मिला, गुड्डी, पूनम हैं। घर में यह सबसे छोटा था। जेसीबी चलाकर परिवार का खर्च चला रहा था। पड़ोसी से अक्सर विवाद होता रहता था। 25 दिसंबर 2022 को जेसीबी चलाकर भिसवा गांव से घर आया था।


पांच जनवरी को थाने में दर्ज हुई थी गुमशुदगी
31 दिसंबर 2022 को घर से निकले युवक का शव तीन माह बाद नहर में सड़ी हालत में मिला। जिस युवक के साथ धर्मेंद्र बाहर गया था, वह घर पर ही है। पूछने पर धमकी दे रहा था। मृत युवक के परिजन उसी पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed