फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   lost youth body found

Maharajganj News: लापता युवक का 24 दिन बाद मिला शव, मचा हड़कंप

Mon, 27 Mar 2023 06:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Mon, 27 Mar 2023 06:43 AM IST
विज्ञापन
lost youth body found
मृतक इंद्राशन का फाइल फोटो।संवाद
महराजगंज जिले के पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के झामट पोखरे में एक युवक का शव मिला। ग्राम प्रधान की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक 24 दिन पहले घर से लापता हुआ था। परिजन उसे ढूंढ़ रहे थे। शव मिलने की सूचना पर पहुंचे तो कपड़े के आधार पर पहचान की। बीते 11 मार्च को अगया गांव के रामअवतार ने पुरंदरपुर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। कहा कि मेरे भाई का बेटा इंद्रासन (20) घर से कहीं चला गया है। दो मार्च को ही वह घर से चला गया था। उसकी खोजबीन की जा रही थी, लेकिन पता नहीं चला तो थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। परिजन इसके बाद तलाश जारी रखे। रविवार को झामट गांव के पोखरे में सड़े-गले शव मिलने की सूचना परिजनों को हुई तो सभी पोखरे पर पहुंचे। कपड़ा देखकर घरवालों ने पहचान की।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक आतिश कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच करने के लिए थानाध्यक्ष पुरंदरपुर को निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed