{"_id":"6ae26466e5a314f8a7085ca0","slug":"loss-to-government-revenue-the-general-public-had-to-bear-the-loss-of-both-money-and-time-maharajganj-news-c-206-1-mhg1032-188079-2026-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: रजिस्ट्री कार्यालय का सर्वर ठप होने से क्रेता और विक्रेता रहे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: रजिस्ट्री कार्यालय का सर्वर ठप होने से क्रेता और विक्रेता रहे परेशान
विज्ञापन
नौतनवा। तहसील में स्थापित रजिस्ट्री कार्यालय का सर्वर विगत दो दिनों से ध्वस्त रहने के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार को भी रजिस्ट्री कार्यालय का सर्वर ठप होने से क्रेता और विक्रेता परेशान रहे।
नंबर लगाने के बाद भी कार्य अधर में ही लटके रहने के कारण कई लोग बैरंग घर लौटने को विवश हुए। इससे सरकारी राजस्व को भारी नुकसान के साथ ही आमजन के समय की भी क्षति हो रही है। बुधवार को भी बैनामा की प्रक्रिया सुस्त चलने से पूरे दिन जहां कार्यालय में भीड़ उमड़ी रही। वहीं सर्वर चलने के इंतजार में दर्जन भर से अधिक क्रेता और विक्रेता तहसील में ही इधर से उधर भटकते रहे। बुधवार को शाम साढ़े चार बजे तक मात्र 22 बैनामे की प्रक्रिया ही पूरी हो पाई थी।
बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि रजिस्ट्री कार्यालय के सर्वर फेल होने की समस्या आए दिन बनी हुई है। जिससे आमजन के साथ ही अधिवक्ताओं को भी समस्या झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन
इस बाबत उप निबंधक राकेश कुमार ने बताया कि पूरे प्रदेश के रजिस्ट्री कार्यालय में तकनीकी खराबी के कारण सर्वर में थोड़ी समस्या आई है। उच्चाधिकारी भी स्थिति से अवगत हैं। कार्य चल रहा है, जल्द ही सर्वर की समस्या का समाधान हो जाएगा।