फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Lose Rs 1.10 lakh in the greed of job

नौकरी की लालच में गंवाए 1.10 लाख रुपये

Sat, 01 Oct 2022 11:42 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 01 Oct 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Lose Rs 1.10 lakh in the greed of job
नौकरी की लालच में गंवाए 1.10 लाख रुपये
विज्ञापन

महराजगंज। सदर कोतवाली क्षेत्र के सतभरिया गांव निवासी एक व्यक्ति ने नौकरी पाने के लालच में एक लाख 10 हजार रुपये गवां दिए। उसने पुलिस को तहरीर देकर बाल संरक्षण विभाग में तैनात संविदा कर्मचारी पर नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने संविदा कर्मचारी पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
क्षेत्र के सतभरिया गांव निवासी धर्मेंद्र शर्मा ने तहरीर में लिखा है कि वह अपनी गरीबी दूर करने के लिए नौकरी की तलाश में थे। इसी बीच एक व्यक्ति जक्की अहमद, निवासी अहिरौली से उनकी मुलाकात हुई, जो वर्तमान में बाल संरक्षण विभाग में संविदा कर्मचारी के पद पर तैनात है। संविदा कर्मचारी ने उन्हें विद्युत विभाग में नौकरी दिलाने की साझा देकर नौ जनवरी 2019 को एक लाख 10 हजार रुपये ले लिए।
विज्ञापन

उन्हें विद्युत विभाग में अब तक नौकरी नहीं मिली। उसके बाद संविदा कर्मचारी से रकम लौटने की मांग की। उससे नाराज होकर कर्मचारी उन्हें मुकदमे में फंसाने की धमकी देने लगा। इतना ही नहीं, रकम लौटाने के काफी प्रयास करने पर संविदा कर्मचारी ने 15 हजार के चेक पर फर्जी हस्ताक्षर करके दे दिया। इस संबंध में सदर कोतवाल रवि राय ने कहा कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर संविदा कर्मचारी पर धोखाधड़ी सहित अन्य आरोपों में केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed