फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   loot of 30 thousand rupees

मामा के घर से लौट रहे युवक से 30 हजार रुपये की लूट

Thu, 21 Nov 2019 11:42 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 21 Nov 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
loot of 30 thousand rupees
मामा के घर से लौट रहे युवक से 30 हजार रुपये की लूट
विज्ञापन

पुरंदरपुर (महराजगंज)। थाना क्षेत्र के सिंहपुर अयोध्या गांव के निकट बुधवार की शाम एक बाइक पर सवार तीन लुटेरों ने मामा के घर से लौट रहे बाइक सवार युवक से 30 हजार रुपये लूट लिए। वारदात शाम करीब साढ़े पांच बजे के आसपास की है। लूट की सूचना पर मौके पर पहुंची पुरंदरपुर पुलिस ने छानबीन में जुट गई। वहीं, कुछ देर बाद फरेंदा क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार मिश्र व अपर पुलिस अधीक्षक आशुतोष शुक्ला ने घटनास्थल की जायजा लिया। पीड़ित युवक ने कार्रवाई को लेकर तहरीर दी है।

फरेंदा थाना क्षेत्र के गांव बरातगाड़ा के टोला लोहरपुरवा निवासी पीड़ित अनिरुद्ध गिरी ने बताया है कि वह पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के गांव सिंहपुर अयोध्या निवासी अपने मामा राजेंद्र गिरी के घर गया था। जहां से वह आवश्यक कार्य के लिए तीस हजार रुपये बाइक से लेकर घर आ रहा था। गांव के बाहर दक्षिण तरफ सड़क के किनारे एक बगीचे के करीब पहुंचा ही था कि पीछे से एक बाइक पर सवार तीन युवक ओवरटेक करके उसके बाइक को रोक लिए। उसके बाद असलहा दिखाते हुए तीस हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। पुरंदरपुर इंस्पेक्टर शाह मोहम्मद ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। पीड़ित के तहरीर पर केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed