फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   logon ne lagavaaya teeka

महाअभियान में उत्साह के साथ लोगों ने लगवाया टीका

Mon, 04 Oct 2021 11:48 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 Oct 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
logon ne lagavaaya teeka
महिला अस्पताल में टीका लगवाने के लिए लगी भीड़। - फोटो : MAHARAJGANJ
महाअभियान में उत्साह के साथ लोगों ने लगवाया टीका
विज्ञापन

महराजगंज। जिले में सोमवार को टीकाकरण महाअभियान के दौरान अभी केंद्रो पर लोग उत्साह के साथ टीका लगवाने पहुंचे। सभी केंद्रो पर भीड़ के वजह से टीका लगवाने के लिए लोगों को घंटो कतार में खड़े रहना पड़ा। इस बीच लोगों को परेशानी हुई। कुछ लोग बगैर टीका लगवाए वापस चले गए। केंद्रो पर सुरक्षा में लगे कर्मियों को भीड़ को नियंत्रित करने में कडी मशक्कत करनी पडी। जिले में 31140 लोगों को टीका लगाया गया।
महिला अस्पताल में टीका लगवाने के लिए अधिक संख्या में लोग पहुंचे। सोमवार को सुबह 7 बजे से ही यहां लोगों के आने का क्रम शुरू हो गया। दोपहर तक इतनी भीड़ हो गई कि कोई ठीक ढंग से खड़ा भी नहीं हो पा रहा था। किसी तरह घंटो इंतजार के बाद लोगों ने टीका लगवाया। इस तरह से ग्रामीण क्षेत्र में कैंप के दौरान भीड़ होने से टीका लगवाने के लिए लोगों को परेशान होना पडा। परतावल ब्लॉक के आठ केन्द्रों पर कुल 3067 लोगों का टीकाकरण किया गया है। सीएमओ डॉ. एके श्रीवास्तव ने बताया कि केंद्रो पर अधिक लोग टीका लगवाने पहुंचे। क्रमश: सभी को बेहतर ढंग से टीका लगाया गया।
विज्ञापन

चौक बाजार प्रतिनिधि के अनुसार स्थानीय न्यू पीएचसी पर सुबह से ही कोरोना रोधी टीका लगवाने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई। कोरोना टीका लगवाने के लिए धूप में भी लोग खड़े रहे। चिकित्साधिकारी डॉ. राम स्वरूप ने बताया कि 400 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया है। इस मौके पर वेद व्यास पांडेय, चन्द्रकला उपाध्याय, किरन, ममता भारती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------------
कोई पॉजिटिव नहीं मिला
महराजगंज। जिले में कोरोना पॉजिटिव मिलने की संख्या में कमी हो रही है। सोमवार को कोई पॉजिटिव केस नहीं मिला। जबकि 685 सैंपल जांच के लिए भेजा गया। अब तक 12439 केस सामने आ चुके हैं। जिसमें 4 केस सक्रिय हैं। मरने वालो की संख्या 140 है। 12294 लोग अब तक स्वस्थ हो चुके हैं। यह जानकारी उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आई.ए. अंसारी ने दी। उन्होंने बताया कि कोरोना से बचाव के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed