फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Locks hanging on community toilets in villages....facilities missing

Maharajganj News: गांवों में सामुदायिक शौचालयों पर लटक रहे ताले....सुविधा नदारद

Sat, 07 Mar 2026 02:23 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
Locks hanging on community toilets in villages....facilities missing
देखरेख के नाम पर हर माह दिए जा रहे मानदेय, फिर भी यह हालत
विज्ञापन

खुले में शौच जाने को मजबूर हैं ग्रामीण

सिंदुरिया। मिठौरा क्षेत्र के अधिकांश गांवों में सामुदायिक शौचालयों पर ताला लटक रहा है। यह स्थिति तब है, जब सरकार शौचालयों की देखरेख के नाम पर नामित समूह के सदस्यों को हर माह मानदेय दे रही है। इससे सरकार की स्वच्छ भारत अभियान की मंशा पर पानी फिर रहा है। गांवों में बने इन सामुदायिक शौचालयों की सुध लेने वाला कोई नहीं है।
मिठौरा विकास खंड के विभिन्न गांवों में निर्मित शौचालयों की पड़ताल में अधिकांश गांवों ताला लटका मिला। ब्लॉक की 82 ग्राम पंचायतों में सामुदायिक शौचालय का निर्माण हुआ है। वहीं हर ग्रामसभा में इसके संचालन की जिम्मेदारी स्वयं सहायता समूह को दी गई है, लेकिन वहां मूलभूत सुविधाओं के अभाव के चलते ग्रामीण खुले में शौच जाने को मजबूर हैं।
विज्ञापन


ग्राम सभा पडरी खुर्द के सामुदायिक शौचालय में पानी की टंकी लगाई गई, लेकिन वहां मोटर लगवाकर कनेक्शन नहीं कराया गया। यहां तक कि शौचालय का एक हैंड पंप भी नहीं है। ग्रामीण दुखहरन, नंदू, मंगरु पटेल, रामटहल, रामरुप, सतेन्द्र चौधरी ने बताया कि शौचालय जब से बना है, तब से ताला ही बंद रहता है। ऐसे ही मिश्रवलिया ग्रामसभा में सामुदायिक शौचालय पर बिजली कनेक्शन, पानी की टंकी, मोटर अथवा हैंडपंप कुछ भी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां तक कि यूरिनल वाली जगह पुआल रखा गया है। ग्रामीण अवधेश ने बताया कि शौचालय उपयोग में नहीं है। इसी तरह पिपरा नारायण, मुंडेरा कला, शिवपुर नंदना, हरिहरपुर मुजहना आदि गावों में भी शौचालय बंद पड़े हैं और सुविधाएं नदारद हैं।

इस संदर्भ में पूछे जाने पर खंड विकास अधिकारी राहुल सागर ने बताया कि जांच कराकर, जहां जो कमी है उसे पूरा कराया जाएगा। साथ ही संबंधित जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed