फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Living allowance of suspended teacher and withheld salary of four teachers

Maharajganj News: निलंबित शिक्षक का जीवन निर्वाह भत्ता व चार शिक्षकों का रोका वेतन

Sun, 11 Dec 2022 07:30 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 11 Dec 2022 07:30 AM IST
विज्ञापन
Living allowance of suspended teacher and withheld salary of four teachers
निलंबित शिक्षक का जीवन निर्वाह भत्ता व चार शिक्षकों का रोका वेतन
विज्ञापन

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने जिले के छह परिषदीय विद्यालयों का किया निरीक्षण
जिला समन्वयक मध्याह्न भोजन को दी गई चेतावनी
महराजगंज। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने शनिवार को घुघली व परतावल क्षेत्र के छह परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण किया। निरीक्षण में अनुपस्थित मिलने पर निलंबित शिक्षक का जीवन निर्वाह भत्ता रोक दिया। वहीं, चार अन्य शिक्षकों का वेतन रोका गया। एक विद्यालय में मध्याह्न भोजन न बनने की स्थिति सामने आने पर जिला समन्वयक एमडीएम को चेतावनी देते हुए सुधार के निर्देश दिए गए।
घुघली ब्लॉक के पूर्व माध्यमिक विद्यालय खानपुर के निरीक्षण में शिक्षक रविशंकर पांडेय बिना किसी सूचना के अनुपस्थित पाए गए जिस पर उनका वेतन रोका गया। प्राथमिक विद्यालय केवटनिया पकड़ियार विशुनपुर में निलंबित शिक्षक प्रशांत कुमार बिना सूचना के अनुपस्थित मिले जिस पर उनका जीवन निर्वाह भत्ता रोक दिया गया। परतावल ब्लॉक के उच्च प्राथमिक विद्यालय जमुनिया में शिक्षिका पूनम सिंह बिना किसी सूचना के अनुपस्थित रहीं, जिस पर उनका अनुपस्थित तिथि का वेतन रोका गया।
विज्ञापन

कंपोजिट विद्यालय बरियारपुर में शिक्षक निजामुद्दीन 10 नवंबर से तथा कंपोजिट विद्यालय बरगदवां में शिक्षिका शिल्पी सिंह 23 सितंबर से अनुपस्थित मिलीं, जिस पर दोनों शिक्षकों का वेतन अग्रिम आदेश तक रोक दिया गया। उच्च प्राथमिक विद्यालय राजीपुर में एक दिसंबर से ही मध्याह्न भोजन न बनने की स्थिति सामने आने पर बीएसए ने जिला समन्वयक मध्याह्न भोजन के प्रति नाराजगी जताते हुए सुधार की चेतावनी दी। सभी प्रधानाध्यापकों व शिक्षकों को विद्यालय में बेहतर शिक्षण व्यवस्था को संचालित करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिषदीय विद्यालय के निरीक्षण में दायित्वों के प्रति लापरवाह मिले शिक्षकों के विरुद्ध कार्रवाई की गई है। सभी को अपने दायित्वों के प्रति सचेत रहने को कहा गया है। भविष्य में सुधार न दिखने पर विभागीय कार्रवाई होगी।
-आशीष कुमार सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed