फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Listened to the traders' problems and assured them of a resolution.

Maharajganj News: व्यापारियों की समस्याओं को सुन समाधान का दिया आश्वासन

Sat, 25 Jul 2026 02:07 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
Listened to the traders' problems and assured them of a resolution.
महराजगंज। राज्य कर विभाग की ओर से व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए शुक्रवार को नौतनवा स्थित एक पैलेस में संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

कार्यक्रम में व्यापारियों ने सीमा क्षेत्र में कस्टम अधिकारियों द्वारा बिल मांगने के अधिकार, ठेले से माल परिवहन के दौरान ई-वे बिल की आवश्यकता, निर्यात से जुड़े ई-वे बिल और टैक्स इनवॉइस जारी करने सहित कई व्यावहारिक समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। उपायुक्त राज्य कर खंड हरिशंकर प्रसाद ने सभी समस्याओं को सुनते हुए नियमों की जानकारी दी तथा यथासंभव समाधान और आवश्यक सहयोग का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

उन्होंने व्यापारिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करने, नए जीएसटी पंजीकरण बढ़ाने, विभाग की मुख्यमंत्री दुर्घटना बीमा योजना की जानकारी देने तथा राजस्व वृद्धि जैसे विषयों पर भी चर्चा की। अधिकारियों ने व्यापारियों से कर नियमों का पालन करते हुए कारोबार को आगे बढ़ाने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान मनोज कुमार विश्वकर्मा, चन्द्रशेखर वर्मा, सहायक आयुक्त संतोष कुमार तथा गजेन्द्र पाल सिंह सहित व्यापारिक संगठनों की ओर से संतोष जायसवाल, विन्ध्याचल अग्रहरी, रवि मद्धेशिया, किशोर मद्धेशिया, अश्वनी पाठक, विशाल मद्धेशिया, सुमीत पोद्दार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed