{"_id":"664bdba73ff2d613d206e2e4","slug":"light-rain-increased-humidity-girl-died-due-to-lightning-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-122909-2024-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: हल्की बारिश ने बढ़ाई उमस, बिजली गिरने से बालिका की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: हल्की बारिश ने बढ़ाई उमस, बिजली गिरने से बालिका की मौत
Tue, 21 May 2024 04:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Tue, 21 May 2024 04:54 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। जिले में रविवार आधी रात के बाद मौसम ने अचानक करवट बदल लिया। आसमान में बादल छा गए। भोर में हल्की बारिश हुई। कोठीभार थाना क्षेत्र के रायपुर गांव के बगीचे में आम बिनने गई 12 वर्षीय बालिका की बिजली गिरने से मौत हो गई। बारिश से सुबह में लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली, लेकिन दोपहर बाद उमस भरी गर्मी से लोग पसीने से तरबतर हो गए। सोमवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहा।
जानकारी के अनुसार, कोठीभार थाना क्षेत्र के रायपुर गांव में सफीक की नतिनी 12 वर्षीय शहिना कुछ बच्चों के साथ बगीचे आम बिन रही थी। इस बीच बिजली गिरने से वह झुलस गई। मौके पर मौजूद कुछ बच्चों की सूचना पर पहुंचे नाना सुलेमान निजी साधन से शहिना को लेकर घुघली सामुदायिक स्वास्थ केंद्र पहुंचे। जहां चिकित्सक ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। शहिना अपने तीन बहनों में छोटी तथा दो भाइयों से बड़ी थी। बच्ची के अचानक मौत से पूरे गांव में मातम है। सुलेमान के दरवाजे पर गांव वालों की भीड़ लग गई। शहिना कुशीनगर जनपद के नौरंगिया थाना क्षेत्र के देवतहा गांव की मूल निवासी थी। वह अपने नाना के घर पर रहती थी।
एक सप्ताह बाद राहत मिलने की उम्मीद
कई दिनों से गर्मी से परेशान लोगों को रविवार भोर में हुई हल्की बारिश और ठंडी हवाओं से गर्मी से कुछ देर के लिए राहत मिली। इस दौरान शहर से लेकर ग्रामीणों इलाकों के कुछ जगहों पर बरसात का पानी भी सड़क पर लग गया, लेकिन सुबह बाद अचानक से निकली धूप ने लोगों का पसीना निकाल दिया। ऐसे में गर्मी का मौसम लोगों की कड़ी परीक्षा ले रही है। लोग धूप से आजिज हो चुके हैं। दिन में लोग पसीना बहाते हुए अपने काम निपटाने को मजबूर हुए। हालांकि शाम को मौसम एक बार फिर सुहावना हो गया। किसान रविंद्र त्रिपाठी, अरविंद गुप्ता, राजेश पटेल, विनोद आदि ने कहा की मई के पहले हफ्ते से ही लोगों को झुलसाती गर्मी महसूस हो रही है। नीले आसमान की खुली धूप लोगों को सफर के दौरान कई बार पानी पीने पर मजबूर कर रही है। साथ ही कई बार तो धूल भरी हवाएं आंधी के रुप में चलकर लोगों का रास्ता रोक रही हैं। लोग अपने-अपने स्तर से बचाव कर रहे हैं। मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय ने बताया करीब एक सप्ताह बाद मौसम से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। सोमवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जबकि 18 किमी की गति से हवाएं चलीं। वही दिन में 45 फीसदी नमी रही। जबकि रात में 70 फीसदी नमी रहने की संभावना है।