{"_id":"646357660f01e09642091757","slug":"lifter-fell-down-during-roofing-landlord-died-in-maharajganj-2023-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"महराजगंज में हादसा: छत लगाने के दौरान टूट कर गिरा लिफ्टर, मकान मालिक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महराजगंज में हादसा: छत लगाने के दौरान टूट कर गिरा लिफ्टर, मकान मालिक की मौत
Tue, 16 May 2023 03:43 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 16 May 2023 03:43 PM IST
सार
जमुनिया निवासी ध्रुप प्रसाद (45) के मकान का छत लग रहा था। छत के 95 प्रतिशत हिस्से की ढ़लाई हो चुकी है। लिफ्टर से मटेरियल ऊपर पहुंचाया जा रहा था। नीचे खड़े होकर ध्रुप प्रसाद देखरेख कर रहे थे।अचानक लिफ्टर टूटकर उनके ऊपर गिर गया और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
रोते बिलखते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महराजगंज जिले में भिटौली थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत जमुनिया में मंगलवार को दोपहर छत लगाने दौरान लिफ्टर टूट कर नीचे खड़े मकान मालिक के ऊपर गिर गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
मंगलवार को जमुनिया निवासी ध्रुप प्रसाद (45) के मकान का छत लग रहा था। छत के 95 प्रतिशत हिस्से की ढ़लाई हो चुकी है। लिफ्टर से मटेरियल ऊपर पहुंचाया जा रहा था। नीचे खड़े होकर ध्रुप प्रसाद देखरेख कर रहे थे। अचानक लिफ्टर टूटकर उनके ऊपर गिर गया और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद घर में चीख पुकार मच गई। पूरे गांव में मातम छा गया।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: पुरानी रंजिश के कारण दो पट्टीदारों में हुई मारपीट, लाठी-डंडे की तड़तड़ाहट सुन सहमे लोग
विज्ञापन
मृतक ध्रुप प्रसाद के परिवार में पत्नी आरती, बेटी सुनिता, पुत्र सोनू (25), अरविंद (20), अमित (18), अर्जुन (16) वर्ष है। बेटी सुनीता (22) की शादी हो चुकी है। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। थानाध्यक्ष सुनील कुमार राय ने बताया की शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।