फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Letter sent to parents to increase voting percentage

Maharajganj News: मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए अभिभावकों को भेजा पत्र

Tue, 21 May 2024 05:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 21 May 2024 05:24 AM IST
विज्ञापन
Letter sent to parents to increase voting percentage
महराजगंज। मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए सोमवार को पंचायत इंटरमीडिएट काॅलेज में अध्यनरत छात्र-छात्राओं के अभिभावकों को विद्यालय की तरफ से पोस्टकार्ड, लिखित पत्र भेजा गया। एक जून को होने वाले लोकसभा निर्वाचन में अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की गई। प्रधानाचार्य डाॅ. दीनबंधु शुक्ल ने बताया कि विद्यालय में अध्ययनरत लगभग साढ़े चार हजार छात्रों के अभिभावकों को पत्र भेज कर उनसे मतदान करने की अपील की जा रही है। मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत चलाए जा रहे इस अभियान से उम्मीद है कि मतदान का प्रतिशत अवश्य बढ़ेगा। संरक्षक धीरेंद्र कृष्ण त्रिपाठी ने कहा कि इस प्रकार के अभियान से क्षेत्र में मतदान का प्रतिशत बढ़ेगा और छात्र भी लोकतंत्र की इस महापर्व से अपने आप को संबद्ध करेंगे। विद्यालय के स्वीप कार्यक्रम के प्रभारी देवेंद्र कुमार पांडेय ने कहा कि विद्यालय के द्वारा प्रेषित पत्र से छात्रों का उत्साह बढ़ रहा है। इस अवसर पर विनोद कुमार सिंह, अजीत कुमार श्रीवास्तव, दीपंकर पाण्डेय, डा अंशुमान त्रिपाठी, अजय कुमार, धर्मेंद्र सिंह मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed