{"_id":"627aaa6398c5a528966414a9","slug":"letter-send-for-job-ending-maharajganj-news-gkp436414619","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार कर्मचारियों की सेवा समाप्ति के लिए भेजा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार कर्मचारियों की सेवा समाप्ति के लिए भेजा पत्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चार कर्मचारियों की सेवा समाप्ति के लिए भेजा पत्र
- राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन में वित्तीय अनियमितता पर कार्रवाई
- बिना अनुमति कार्यालय छोड़ने पर तीन कर्मियों को कारण बताओ नोटिस जारी
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत बृजमनगंज में स्वयं सहायता समूूूह की धनराशि को गलत तरीके से खाते में स्थानांतरित करने का मामला सामने आया है। अनियमितता में संलिप्त चार कर्मियों की सेवा समाप्ति के लिए पत्र भेजा गया है। वहीं, बिना अनुमति कार्यालय छोड़कर अन्यत्र जाने पर तीन जिम्मेदारों को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए स्पष्टीकरण मांगा गया है।
बृजमनगंज ब्लॉक की अनुराधा पटवा ने मुख्य विकास अधिकारी से शिकायत किया कि वह मिशन के तहत शारदा महिला स्वयं सहायता समूह संचालित करती हैं। सूखा राशन वितरण व पैकिंग के लिए समूह को मजदूरी का 81,493 रुपया प्राप्त हुआ था। बृजमनगंज के ब्लॉक मिशन प्रबंधक ने दबाव बनाकर उसमें से 38 हजार रुपये की धनराशि को दूसरे बीएमएम के खाते में स्थानांतरित करा दिया। सीडीओ ने मामले की जांच कराई। मामला सही पाए जाने पर बृजमनगंज ब्लॉक में तैनात तीन संविदा कर्मियों व परतावल ब्लॉक के डाटा इंट्री ऑपरेटर की संविदा समाप्त करने के लिए राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के निदेशक को पत्र भेजा है।
वहीं, उपायुक्त स्वत: रोजगार कार्यालय में तैनात तीन जिला विकास प्रबंधकों को बिना अनुमति लिए इधर-उधर रहने पर कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए स्पष्टीकरण भी मांगा है। जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय में तैनात नियमित व संविदा कर्मियों के पटल के बारे में तीन दिन में जानकारी उपलब्ध कराने को कहा है।
विज्ञापन
मुख्य विकास अधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने बताया कि वित्तीय अनियमितता की स्थिति सामने आने पर चार की संविदा समाप्ति के लिए पत्र भेजा गया है। जबकि लापरवाही के दृष्टिगत तीन कर्मियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
-------------------------------
कनिष्ठ लिपिक के निलंबन के लिए पत्र भेजने का निर्देश
मुख्य विकास अधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने विकास भवन सभागार में आयोजित बैठक में दायित्वों के प्रति शिथिलता बरतने वाले सहायक निदेशक मत्स्य कार्यालय के कनिष्ठ लिपिक विवेक कुमार सिंह के निलंबन के लिए आरोप पत्र तैयार कर शासन को पत्र भेजने का निर्देश सहायक निदेशक मत्स्य को दिया।
-------------------------------
मनरेगा से संबंधित कार्यों को अतिशीघ्र उपलब्ध कराएं प्रस्ताव
सीडीओ ने मनरेगा से संबंधित बैठक में विभागीय जिम्मेदारों को निर्देशित किया कि यदि योजना के तहत कुछ और भी प्रस्ताव देना हो तो उसे भी अविलंब उपलब्ध करा दिया जाए। इसमें किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए। उन्होंने उद्यान, लघु सिंचाई समेत अन्य विभागों के जिम्मेदारों को इस दिशा में तेजी दिखाने को कहा है। इस दौरान डीडीओ जगदीश त्रिपाठी, उपायुक्त श्रम रोजगार अनिल चौधरी समेत विभागीय जिम्मेदार मौजूद रहे।