फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Less than 2 quintals of sugarcane

तौल में दो क्विंटल गन्ना कम,भड़के किसान

Tue, 26 Dec 2017 01:04 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Updated Tue, 26 Dec 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
Less than 2 quintals of sugarcane
तौल में दो क्विंटल गन्ना कम,भड़के किसान - फोटो : अमर उजाला

सिसवा बाजार (महराजगंज)। सोमवार को सुबह करीब साढ़े नौ बजे सिसवा खुर्द निवासी किसान वीरू ट्रेलर पर गन्ना लादकर प्राइवेट धर्मकांटा पर पहुंचे और उसकी तौल कराई। इसके बाद 73.70 क्विंटल गन्ना लेकर वीरू आईपीएल चीनी मिल पहुंचे। मिल के कांटे पर गन्ने की तौल हुई तो वहां 71.70 क्विंटल गन्ने का वजन देख उनके होश उड़ गए। उन्होंने दो क्विंटल गन्ने की घटतौली का आरोप लगाते हुए कांटा लिपिक से शिकायत की।

विज्ञापन

उधर, घटतौली की जानकारी होते ही मौके पर काफी संख्या में किसान एकत्र हो गए और चीनी मिल प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए तौल बंद करा दिया। घटतौली से नाराज किसान गन्ना आयुक्त को मौके पर बुलाने की मांग करने लगे। करीब दो घंटे बाद मौके पर पहुंचे जिला गन्ना अधिकारी प्रदीप कुमार ने कांटे का निरीक्षण किया तो उन्हें कांटे में घटतौली की गड़बड़ी मिली। यह देख किसान उग्र हो गए। इस बीच मिली के यूनिट हेड अनिल पवार वहां से भागने की कोशिश करने लगे।

विज्ञापन

इस पर गन्ना किसानों ने उन्हें दौड़ा लिया और पकड़कर मारने लगे। किसानों ने उन्हें बंधक बना लिया। जानकारी मिलने पर कोठीभार पुलिस व चीनी मिल के सुरक्षा कर्मी मौके पर पहुंचे अनिल को किसानों के घेरे से बाहर निकाला और एक कमरे मंे बंद कर दिया। इसी बीच माहौल बिगड़ते देख कोठीभार पुलिस ने निचलौल व घुघली थाने की पुलिस को भी मौके पर बुलवा लिया। इसके बाद देर शाम जिला गन्ना अधिकारी प्रदीप कुमार ने मधवलियां गांव निवासी किसान रमाकांत दूबे से आईपीएल यूनिट हेड अनिल पवार, गन्ना प्रबंधक कर्मवीर सिंह व लिपिक रामजी प्रसाद के खिलाफ तहरीर दिलाई। तहरीर के आधार पर पुलिस तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर थाने ले गई। इसके बाद किसान शांत हुए। प्रभारी थानाध्यक्ष कोठीभार राजप्रकाश सिंह ने कहा कि यूनिट हेड, गन्ना प्रबंधक व लिपिक के खिलाफ गन्ना घटतौली अधिनियम, धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed