फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Leopard started entering the police station after hunting the dog

कुत्ते का शिकार कर थाने में घुसने लगा तेंदुआ

Tue, 20 Jul 2021 11:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jul 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Leopard started entering the police station after hunting the dog
कुत्ते का शिकार कर थाने में घुसने लगा तेंदुआ
विज्ञापन

महराजगंज। शिवपुर वन रेंज क्षेत्र के सोहगीबरवां गांव में घुसे तेंदुए ने एक कुत्ते का शिकार बनाया। कुत्ते का शिकार करते तेंदुए को देख लोग शोर मचाने लगे। वह सोहगीबरवां थाने में घुसने लगा, लेकिन पुलिसकर्मियों की सूझबूझ से कामयाब नहीं हो पाया। इसके बाद थाने से सटे गन्ने के खेत में घुस गया। इसकी सूचना लोगों ने वनकर्मियों को दी। मौके पर पहुंची वनकर्मियों की टीम तेंदुए की खोज कर रही है।

सोहगीबरवां थाने में तैनात पुलिसकर्मी अरविंद, अखिलेश और ग्रामीण बृजेश, शिवनाथ ने बताया कि आबादी से सटे घने जंगलों से निकल एक तेंदुआ शिकार के लिए गांव में घुस गया। तेदुएं पर जब तक लोगों की नजर पड़ती तो वह एक कुत्ते को शिकार बना रहा था। ग्रामीण गोलबंद होकर कुत्ते को बचाने के लिए शोर मचाने लगे। शोर सुन तेंदुआ कुत्ते को लेकर आबादी के बीच से निकल कर थाने में घुसने लगा। शिवपुर के रेंजर अनूप कुमार वर्मा ने बताया कि सूचना मिलने के बाद वनकर्मियों की टीम मौके पर गई थी। गन्ने के छिपे तेदुएं का पता नहीं चल सका। टीम तेंदुए की खोज कर रही है। ग्रामीणों को सतर्क रहने के लिए जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed