{"_id":"6622d345a32e8eb0100b35c4","slug":"leopard-sitting-in-the-hut-injured-the-girl-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-120457-2024-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: पेज-4<bha>--<\/bha>झोपड़ी में बैठे तेंदुए ने बालिका को घायल किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: पेज-4<bha>--</bha>झोपड़ी में बैठे तेंदुए ने बालिका को घायल किया
Sat, 20 Apr 2024 01:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sat, 20 Apr 2024 01:55 AM IST
विज्ञापन
-भैंस चराने गए चरवाहों के शोर मचाने पर तेंदुआ जंगल की तरफ चला गया
संवाद न्यूज एजेंसी
नौतनवा। थाना क्षेत्र के गांव सेमरहवा टोला बरतानी में शुक्रवार को दोपहर बाद लगभग एक बजे झोपड़ी में बैठा तेंदुआ 10 वर्षीय बालिका सुंदरी को घायल कर दिया। भैंस चराने गए चरवाहों के शोर मचाने पर तेंदुआ जंगल की तरफ चला गया।
सोहगी बरवा वन्य जीव प्रभाग उत्तरी चौक रेंज के टेढ़ी घाट बीट के जंगल के किनारे बसे गांव सेमरहवा टोला बरतानी निवासी सुबास उर्फ खदेरू राजभर की दोमुहान घाट के पास रिहायशी झोपड़ी है, जहां वह परिवार के साथ रहते हैं। उनका गांव में भी घर है शादी समारोह के कारण परिवार के लोग बरतानी गांव स्थिति घर पर थे।
शुक्रवार को दोपहर बाद लगभग एक बजे सुबास उर्फ खदेरू की 10 वर्षीय बेटी सुंदरी दोमुहान घाट स्थित रिहायशी झोपड़ी पर कपड़ा धुलने के लिए वासिंग पाउडर (सरफ) लेने गई थी। तेंदुआ झोपड़ी के अंदर रखी देहरी के बीच बैठा हुआ था। सुंदरी जैसे ही दरवाजा खोलकर झोपड़ी में घुसी तो तेंदुआ बैठा देख चिल्ला कर भागने लगी। तेंदुए ने पीछे से हमला कर झपट्टा मारा, जिससे वह घायल हो गई। पास में भैंस चराने गए चरवाहों ने शोर सुनकर झोपड़ी की तरफ दौड़े तेंदुआ को शोर मचाया तो तेंदुआ जंगल में चला गया।
विज्ञापन
सूचना पाकर मौके पर ग्रामीणों की मदद से बालिका को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रतनपुर में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने उपचार के बाद घर भेज दिया। डिप्टी रेंजर राकेश कुमार ने बताया कि तेंदुआ एक बालिका को घायल कर दिया है।
-- -- -- -- -- -- -- -- --
इसके पहले भी कई लोगों को घायल कर चुका तेंदुआ
नौतनवा। जंगल के किनारे बसे गांवों में तेंदुआ का आतंक कम नहीं हो रहा है। कभी जानवरों को अपना निशाना बनाता है तो कभी ग्रामीणों पर हमला कर देता है। दो माह के अंदर पांच लोगों पर हमला कर तेंदुआ घायल कर चुका है। मार्च में पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के गांव दशरथपुर टोला पड़रहवा तीन मार्च को खेत में काम करने गए बुद्धिराम यादव (35) को हमला कर घायल कर दिया। उसके बाद 15 मार्च को नौतनवा थाना क्षेत्र के सेमरहवा गांव के बरतानी टोले से पूरब जंगल के किनारे भैंस चराने गए राम सकल यादव 40 वर्ष को तेंदुए ने हमला कर घायल कर दिया। सात अप्रैल को सुबह लगभग दस बजे चकदह गांव के टोला शाहपुर के पूरब जंगल के किनारे कुटी में सब्जी काट रहे साधू शिव पूजन यादव 65 वर्ष को तेंदुए ने हमला कर घायल कर दिया। नौ अप्रैल को दोपहर बाद लगभग एक बजे कुटी में तेंदुआ का पता लगाने गए वन कर्मियों मे वाचर मनोज कुमार यादव 35 वर्ष को कुटी के अंदर हमला कर घायल कर दिया। 18 अप्रैल को चकदह गांव के शाहपुर टोले के पूरब जंगल के किनारे कुटी में साधू शिव प्रसाद यादव 60 वर्ष को हमला कर घायल कर दिया।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
13 दिन में 3 लोगों को तेंदुआ हमला कर घायल कर चुका
नौतनवा। चकदह गांव में तेंदुआ के आतंक से ग्रामीण दहशत में हैं। 13 दिन में 3 लोगों को तेंदुआ हमला कर घायल कर चुका है और महुलैना टोले पर एक बकरी को दबोचकर मार चुका है। ग्रामीणों ने तेंदुआ पकड़वाने की मांग की। ग्राम प्रधान विरेंद्र कुमार राजभर, शिवनाथ प्रसाद, बंदेश्वर सिंह, लल्लू सिंह, दीप चंद , जगदीश,झिनकाई,राम मूरत पासवान ने बताया कि जहां कुटी में तेंदुआ रह रहा है। वहां से महज पांच सौ मीटर की दूरी पर गौशाला स्थित है । तेंदुआ कभी भी अपने शिकार के लिए गौशाला में जा सकता है। ग्रामीणों ने तेंदुआ पकड़वाने की मांग की। डिप्टी रेंजर राकेश कुमार ने बताया कि तेंदुआ को जंगल में भगाने का प्रयास किया जा रहा है। जबतक वह जंगल में नहीं जाता है, तब तक ग्रामीण कुटी के तरफ न जाएं। संवाद