फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   leopard shown in mahraajganj

खेत में दिखा तेंदुआ, दहशत में ग्रामीण

Sun, 10 Apr 2022 11:18 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 10 Apr 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
leopard shown in mahraajganj
खेत में दिखा तेंदुआ, दहशत में ग्रामीण
विज्ञापन

नौतनवां। सोहगीबरवा वन्य जीव प्रभाग उत्तरी चौक रेंज के महरी घोड़हवा बीट के जंगल से निकला तेंदुआ बैकुंठपुर उर्फ बोदरवार गांव के सिवान में रविवार की शाम पांच बजे दिखा। ग्रामीणों ने शोर मचाया तो तेंदुआ गांव से पश्चिम सिवान में रोहिन नदी की तरफ चला गया। इससे ग्रामीणों में दहशत है।

जानकारी के मुताबिक, उत्तरी चौक रेंज के महरी घोड़हवा बीट के जंगल से भटककर एक तेंदुआ गांव के सिवान में आया। गेहूं के खेत से होकर जाते हुए तेंदुए को देखकर लोग शोर मचाने लगे। शोर सुनकर तेंदुआ रोहिन नदी की तरफ गेहूं के खेत में चला गया। सूचना पाकर मौके पर डिप्टी रेंजर राकेश कुमार, फॉरेस्टर जितेंद्र कुमार, वनरक्षक अशोक कुमार, राजेंद्र यादव आदि वनकर्मी पहुंचे। ग्रामीणों को सतर्कता बरतने की हिदायत देकर वनकर्मी तेंदुए की तलाश में लगे हैं। उत्तरी चौक रेंजर मोहन सिंह ने बताया कि लोगों से सतर्क रहने के लिए कहा गया हे। वन कर्मी गश्त कर रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed