फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Leopard seen in Semrahwa village

Maharajganj News: सेमरहवा गांव में दिखा तेंदुआ

Sun, 09 Mar 2025 12:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 09 Mar 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
Leopard seen in Semrahwa village
नौतनवा। सोहगीबरवा वन्य जीव प्रभाग के उत्तरी चौक रेंज के टेढ़ीघाट बीट के जंगल के किनारे बसे गांव सेमरहवा टोला बरतानी में शुक्रवार की रात तेंदुआ दिखा। ग्रामीणों के शोर मचाने के बाद वह जंगल की ओर चला गया। तेंदुए की दहशत में लोग पूरी रात सो नहीं सके।
विज्ञापन

उत्तरी चौक रेंज के जंगल के किनारे बसे गांव सेमरहवा और चकदह में तेंदुआ कहीं न कहीं दिख जाता है। कभी बकरियों को अपना निवाला बनाता है तो कभी मवेशियों को शिकार बना लेता है। शुक्रवार की देर रात सेमरहवा गांव के बरतानी टोले पर दुर्गेश राजभर के घर के सामने तेंदुआ खड़ा था।
विज्ञापन

उनकी पत्नी बच्चे को शौच कराने के लिए जगी थीं। जैसे ही दरवाजा खोली तो तेंदुआ खड़ा था। उन्होंने दरवाजा बंद कर शोर मचाया तो ग्रामीण जुट गए। ग्रामीणों के शोर मचाने के बाद तेंदुआ जंगल में चला गया। ग्रामीण दुर्गेश राजभर, अखिलेश राजभर, युद्ध बहादुर थापा, महेंद्र यादव, गणेश आदि लोगों ने बताया कि तेंदुआ रात में लगभग एक बजे गांव में आ गया था। शोर मचाने के बाद जंगल की ओर चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तेंदुआ के आने से दहशत है कि कहीं किसी पर हमला न कर दे। उत्तरी चौक रेंजर रविंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि ग्रामीणों को जंगली जानवरों से सतर्क रहने के लिए कहा जाता है। बीते तीन माह की बात करें तो सेमरहवा गांव से पूरब बंधे के किनारे चर रही शंभू राजभर की बकरी को दो फरवरी को तेंदुआ जंगल में लेकर चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed