फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Leopard not found, villagers panic

Maharajganj News: तेंदुओं का नहीं चला पता, ग्रामीणों में दहशत

Tue, 07 Jan 2025 12:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 07 Jan 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
Leopard not found, villagers panic
लक्ष्मीपुर। सोहगीबरवा वन्यजीव प्रभाग के वन क्षेत्र से जुड़े लक्ष्मीपुर क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में तेंदुए और उसके दो शावकों की मौजूदगी ने दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। ग्रामीणों ने पिछले दिनों तेंदुए को जंगल के आसपास और खेतों में घूमते हुए देखा था।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम तुरंत हरकत में आई और तेंदुए की खोजबीन शुरू कर दी, लेकिन तेंदुओं का कहीं पता नहीं चल सका है। वनाधिकारी ने लोगों से अपील कि है कि अफवाहों पर ध्यान न दें। सतर्क रहें।
विज्ञापन

बताते चलें कि शनिवार को कोल्हुई थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत मझौली के मस्जिद में अचानक तेंदुआ घुसा और चार लोगों को घायल कर दिया था। बाद में जाल में फंसाने के दौरान तेंदुए की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभी इस घटना से स्थानीय लोग उबरे भी नहीं थे कि मझौली गांव के सिवान और सोंधी स्थित सरदार पटेल इंटर काॅलेज के निकट ग्रामीणों ने दो शावकों सहित एक तेंदुए को घूमते देखा। सूचना पाकर वन विभाग की टीम दोनों स्थानों पर विधिवत छानबीन की, लेकिन तेंदुए का पता नहीं चला।
ग्रामीणों ने कहा कि एक हफ्ते से तेंदुए की दहशत है। कई बार तेंदुए को खेतों और ग्रामीण बस्तियों के पास देखा गया है। स्थानीय निवासी धनई ने बताया कि रात में घर से बाहर निकलने में डर लगता है। तेंदुए के डर से खेतों में जाना भी मुश्किल हो गया है। वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि तेंदुआ अपने शावकों के साथ भोजन की तलाश में गांव के पास आ गया होगा।

ग्रामीण इलाकों में तेंदुए की मौजूदगी एक बड़ी चुनौती बन गई है। वन विभाग की टीम हरसंभव प्रयास कर रही है कि स्थिति को जल्द सामान्य बनाया जा सके।
लक्ष्मीपुर रेंजर वेदप्रकाश शर्मा ने बताया कि वह वनकर्मियों के साथ कई जगह तेंदुए की तलाश कर रहे हैं। उनकी प्राथमिकता है कि तेंदुए और शावकों को सुरक्षित तरीके से पकड़ा जाए, ताकि उन्हें जंगल में वापस छोड़ा जा सके, लेकिन उनका कहीं पता नहीं चल पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed