फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Leopard kills deer

तेंदुए ने हिरन के बच्चे को मार डाला

Wed, 19 Oct 2022 12:04 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 19 Oct 2022 12:04 AM IST
विज्ञापन
Leopard kills deer
तेंदुए ने हिरन के बच्चे को मार डाला
विज्ञापन

मधवलिया रेंज के बसौली कोठी में बीती रात घटी घटना
ठूठीबारी(महराजगंज)। मधवलिया रेंज के बसौली कोठी अंतर्गत मैरी गांव में सोमवार रात तेंदुए ने हिरन के बच्चे को मार डाला। घटना की जानकारी मिलने के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। वनकर्मी भी मौके पर पहुंच कर जांच-पड़ताल में जुटे हैं।
ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र के मैरी निवासी रामहरख के झोपड़ी के पास जंगल से सोमवार रात भटक कर एक हिरन का बच्चा आ गया था जिसे तेंदुए ने अपना शिकार बना लिया। हिरन को लेकर निकलने की जगह न होने के कारण तेंदुआ उसे वहीं छोड़ पुन: वापस जंगल की तरफ भाग गया। ग्रामीण जब सुबह टहलने के लिए निकले तो मृत हिरन को देखकर शोर मचाया। किसी ने इसकी जानकारी वन विभाग को दिया। ग्रामीणों में घटना के बाद भय बना हुआ है। मौके पर पहुंचे वनकर्मियों ने मामले की जांच पड़ताल की तथा ग्रामीणों को भी सतर्क रहने को कहा है।
विज्ञापन

वन क्षेत्राधिकारी नृपेंद्र कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि गांव में तेंदुए ने हिरन के बच्चे को अपना शिकार बनाया है। वन विभाग की टीम भेजकर हिरन के शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed