फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Leopard hiding in sugarcane field, fear among villagers

Maharajganj News: गन्ने के खेत में छिपा रहा तेदुआ, ग्रामीणों में खौफ

Fri, 23 Aug 2024 08:35 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Fri, 23 Aug 2024 08:35 PM IST
विज्ञापन
Leopard hiding in sugarcane field, fear among villagers
निचलौल। सोहगीबरवा वन्य जीव प्रभाग के अंतर्गत निचलौल वन रेंज के जंगलों से सटे रायपुर गांव के पास गन्ने के खेत में कई दिनों से तेंदुआ शावकों के साथ छिपा है। शुक्रवार शाम को तेदुआ गन्ने की खेत के किनारे दिखा। ग्रामीण लाठी डंडों के साथ गन्ने की खेत से सटे सड़क पर टहलते रहे।
विज्ञापन


ग्रामीण राजकुमार कन्नौजिया, अनिल यादव, परशुराम गुप्ता, जनार्दन गुप्ता, आशीष, किशन आदि ने बताया की तेंदुआ गांव के बड़ा और छोटा टोला से होकर गुजरने वाली सिसवा सड़क के किनारे गन्ने के खेत में शावकों के साथ छिपा है, जिसका वीडियो भी पंचायत भवन पर लगी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो चुकी है। वीडियो में तेंदुआ एक कुत्ते का शिकार करते हुए दिखाई दे रहा है। बृहस्पतिवार शाम को भी तेदुआ गन्ने के खेत से बाहर निकलकर बैठा था। शोर मचाने पर गन्ने में जाकर छिप गया। इन लोगों का दावा है, की तेंदुआ अपने शावकों के साथ गन्ने में बीते कई दिनों से छिपा हुआ है। अंधेरा होने के बाद तेंदुआ गन्ने से निकल कुत्तों का शिकार कर फिर खेत में चला जाता है। करीब छह से अधिक कुत्तों का तेंदुआ अब तक शिकार कर चुका है। निचलौल वन क्षेत्राधिकारी सुनील राव का कहना है कि तेंदुए की जानकारी मिलने के बाद से लगातार निगरानी की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed