फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   leopard attacked in sohgibarwa village of maharajganj one injured

महराजगंज: तेदुएं ने सोहगीबरवा गांव में घुसकर बोला हमला, एक घायल

Fri, 11 Jun 2021 10:56 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 11 Jun 2021 10:56 PM IST
सार

सोहगीबरवा के मुंजा टोला निवासी भागीरथी, अर्जुन व रामचन्द्र निषाद आदि लोगों ने बताया कि शुक्रवार की सुबह वह गांव के सिवान में शौच के लिए गए थे। इसी बीच जंगल से निकले एक तेंदुए ने उन पर हमला कर दिया।

विज्ञापन
leopard attacked in sohgibarwa village of maharajganj one injured
शौच करने निकले लोगों का शिकार के लिए दो सौ मीटर दौड़ाया तेंदुआ - फोटो : amar ujala

विस्तार

सोहगीबरवा वन्य जीव प्रभाग अंतर्गत शिकारपुर रेंज के सोहगीबरवा गांव के मुंजा टोला में शुक्रवार की सुबह एक तेंदुआ भोजन की तलाश में पहुंच गया। इस दौरान तेंदुआ ने कई लोगों पर हमला कर दिया। जबकि गांव की तरफ भागे लोगों के पीछे दौड़े तेंदुए ने गांव के पांच बकरियों को भी शिकार बना लिया। जिसके बाद ग्रामीणों के शोर मचाने पर तेंदुआ मुंजा टोला के पूरब प्राथमिक विद्यालय में जाकर छुप गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को वहां से दूर हटाकर वन विभाग को सूचना दे दी।

विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन


सोहगीबरवा के मुंजा टोला निवासी भागीरथी, अर्जुन व रामचन्द्र निषाद आदि लोगों ने बताया कि शुक्रवार की सुबह वह गांव के सिवान में शौच के लिए गए थे। इसी बीच जंगल से निकले एक तेंदुए ने उन पर हमला कर दिया। जिससे वह किसी तरह अपनी जान बचा कर गांव की तरफ भागे। जिसके बाद तेंदुआ उन्हें दौड़ाते हुए करीब दो सौ मीटर तक पीछा किया। तेंदुए के हमले में मुंजा टोला निवासी चंदर घायल हो गए हैं। इसी बीच रास्ते मे बकरी देख तेंदुआ रुक कर उन पर भी हमला कर दिया। जिससे मुंजा टोला के हुसैनी, मोहर्रम, हरि, हजरत व श्रवण की पांच बकरियों को मार दिया। गांव में तेंदुआ आने की जानकारी मिलते ही ग्रामीण झुंड बनाकर शोर मचाने लगे। साथ ही लाठी डंडे के साथ उसे भगाने में जुट गए। 


ग्रामीणों के इकट्ठा होकर शोर मचाने से घबराए तेंदुए ने मृत बकरियों को छोड़कर गांव के बाहर प्राथमिक विद्यालय के एक कमरे में घुस गया। जिसे ग्रामीणों ने चारों तरफ से घेरकर शोर मचाना शुरू कर दिया। जिसके बाद वह विद्यालय से निकल कर जंगल की तरफ भागने लगा। लेकिन थोड़ी दूर जाकर पुनः वापस आकर शौचालय में घुस गया। जिसके बाद ग्रामीणों ने शौचालय का दरवाजा बंद कर दिया। 

इसकी जानकारी मिलते ही सोहगीबरवा थाना प्रभारी सुनील वर्मा मौके पर पहुंचकर लोगों को विद्यालय से दूर किया। साथ ही वन विभाग को इसकी सूचना दी। जिसके बाद शिकारपुर रेंज के वनकर्मी भी मौके पर पहुंच गए और उसे पकड़ने के लिए जुट गए। तेंदुए के उग्र रूप देखते हुए वनकर्मियों ने इसकी सूचना डीएफओ महराजगंज को दी। जबकि इस संबंध में डीएफओ पुष्प कुमार ने कहा कि मामलें की जानकारी मिली है। मौके पर वनकर्मियों की टीम पहुंची है। तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजड़ा भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed