फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Lekhpal Sangh demanded extension of SIR last date

Maharajganj News: लेखपाल संघ ने एसआईआर की अंतिम तिथि बढ़ाने की मांग की

Sat, 29 Nov 2025 01:43 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 29 Nov 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
Lekhpal Sangh demanded extension of SIR last date
महराजगंज। सदर तहसील परिसर में शुक्रवार को उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के पदाधिकारियों ने अध्यक्ष अशोक कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन किया। यह धरना फतेहपुर जिले में लेखपाल सुधीर कुमार की मौत के विरोध में किया गया। धरने के दौरान लेखपालों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी सदर के माध्यम से सौंपा। लेखपाल संघ ने एसआईआर की अंतिम तिथि बढ़ाने की मांग की।
विज्ञापन

अध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि फतेहपुर में 2024 बैच के लेखपाल सुधीर कुमार की शादी 26 नवंबर 2025 को तय थी। वे छुट्टी के लिए अधिकारियों से बार-बार अनुरोध कर रहे थे लेकिन एसआईआर ड्यूटी के नाम पर मना कर दिया गया। 22 नवंबर को एसआईआर बैठक में अनुपस्थित रहने पर ईआरओ संजय कुमार सक्सेना ने उन्हें निलंबित कर दिया। लगातार फटकार, छुट्टी न मिलने और निलंबन से तनावग्रस्त सुधीर ने आत्महत्या कर ली। फतेहपुर में भी लेखपालों ने धरना प्रदर्शन किया।न्होंने मुख्यमंत्री को संबोधित मांग पत्र एसडीएम नवीन प्रसाद को सौंपकर उसपर शीघ्र अमल करने की मांग की। निचलौल, फरेंदा सहित कई जगहों पर लेखपालों ने प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed