फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Left her husband and adopted her lover, when she was satisfied, the lover ran away

Maharajganj News: पति को छोड़ प्रेमी को अपनाया, जी भर गया तो प्रेमी हो गया फरार

Fri, 13 Dec 2024 01:15 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 Dec 2024 01:15 AM IST
विज्ञापन
Left her husband and adopted her lover, when she was satisfied, the lover ran away
परतावल। अच्छी और आराम की जिंदगी जीने के लिए एक विवाहिता ने पति को छोड़कर प्रेमी के साथ रहना पसंद किया। मगर, कुछ माह साथ रहने के बाद प्रेमी उसे छोड़कर फरार हो गया। कई दिनों तक वापस नहीं आने पर महिला को इसकी जानकारी हुई तो वह बदहवास हालत में घर पहुंची। परिजनों ने इसकी शिकायत प्रेमी के घरवालों से की तो विवाद करने लगे। कई बार पंचायत भी बैठी। मगर, कोई निष्कर्ष नहीं निकला। थक-हार कर महिला ने पुलिस को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती की शादी 13 साल पहले कुशीनगर जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र में हुई थी। शादी के 10 वर्ष बाद विवाहिता का पति से किसी बात पर विवाद हो गया। परिजनों ने विवाहिता को बहुत समझाया। मगर, वह पति के साथ रहने को राजी नहीं हुई और बच्चे के साथ मायके में आकर रहने लगी।
विज्ञापन

विवाहिता के मुताबिक, मायके में उसका एक युवक से प्रेम संबंध हो गया। आरोप है कि प्रेमी शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने लगा। वह उसे बिहार लेकर चला गया और दोनों एक साथ रहने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला का कहना हे कि वह प्रेमी से शादी करने के लिए कहती रही। मगर, वह टालता रहा। उसने जब दबाव बनाया तो प्रेमी उसे बिहार में छोड़कर फरार हो गया। इसकी जानकारी होने पर विवाहिता अपने मायके पहुंची और परिजनों को आपबीती बताई। कई दिनों से दोनों परिवार के बीच सुलह-समझौते की बातचीत होती रही। मगर, बात नहीं बनी। आखिरकार महिला ने प्रेमी व उसकी मां पर केस दर्ज करा दिया। थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने तहरीर के अनुसार केस दर्ज करने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed