{"_id":"68322157b9b31a0156073cfb","slug":"laxity-in-health-services-will-not-be-tolerated-district-magistrate-maharajganj-news-c-7-1-gkp1053-948117-2025-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य सेवाओं में शिथिलता नहीं की जाएगी बर्दाश्त : जिलाधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य सेवाओं में शिथिलता नहीं की जाएगी बर्दाश्त : जिलाधिकारी
Sun, 25 May 2025 01:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sun, 25 May 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक कलक्ट्रेट सभागार में हुई। जिलाधिकारी ने जननी सुरक्षा योजना, मातृ–शिशु मृत्यु दर, टीकाकरण, वीएचएसएनडी, एनसीडी, आयुष्मान कार्ड, क्षय रोग उन्मूलन आदि कार्यक्रमों की समीक्षा की।
जिलाधिकारी ने कहा कि टीकाकरण में बैकलॉग के संदर्भ में विस्तृत आख्या प्रस्तुत करें और बैकलॉग को समाप्त करने हेतु वैकल्पिक प्लान तैयार कर कार्यवाही शुरू करें।
उन्होंने टेली कंसल्टेशन को बेहतर करने का निर्देश देते हुए कहा कि प्रति सीएचओ न्यूनतम 06 टेली कंसल्टेंसी और प्रति मेडिकल ऑफिसर 10 टेली कंसल्टेंसी सुनिश्चित करें, जो सीएचओ बिना सूचना लंबे समय से अनुपस्थित हैं उन्हें हटाए।
विज्ञापन
जिलाधिकारी ने सरकारी स्वास्थ्य इकाइयों में जन्मे शत-प्रतिशत बच्चों को बीसीजी का टीका लगवाते हुए मंत्रा एप पर फीडिंग सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने गर्भवती महिलाओं के संस्थागत प्रसव के मामले में जनपद की रैंकिंग 65 होने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने सभी एमओआईसी को इस संदर्भ आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने रिक्त पदों के संदर्भ में विज्ञापन जारी करते हुए नियुक्ति की कार्रवाई पूर्ण करें, ताकि स्वास्थ्य सेवाओं की बेहतर उपलब्धता सुनिश्चित किया जा सके। बैठक में सीएमओ डॉ. श्रीकांत शुक्ला, एसीएमओ डॉ. राजेंद्र प्रसाद, डाॅ. राकेश कुमार मौजूद रहे l
जिलाधिकारी ने फोन पर फीडबैक लिया
महराजगंज। जिलाधिकारी अप्रैल माह में थाना समाधान दिवस में आए प्रकरणों में पिपरा रसूलपुर के एक प्रकरण में थाने से ही फोन कर फीडबैक लिया। शिकायतकर्ता सुभाष मौर्या ने बताया कि रास्ते में अनधिकृत रूप से गांव के एक व्यक्ति ने नाद स्थापित किया था जिसे प्रशासन की टीम ने हटवा दिया गया है।
हरे चारे की पर्याप्त उपलब्धता न होने पर नाराजगी व्यक्त की
महराजगंज। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने गो आश्रय स्थल चेहरी का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पशु शेड, वर्मी कंपोस्ट पिट, पशु आहार भंडार आदि को देखा। निरीक्षण के दौरान हरे चारे की पर्याप्त उपलब्धता न होने पर नाराजगी व्यक्त की और पशुओं के लिए पर्याप्त मात्रा में हरे चारे की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए कड़ा निर्देश दिया। पूछताछ में एक कर्मी भी अनुपस्थित पाया गया, जिसके संदर्भ उन्होंने कार्रवाई के लिए निर्देशित किया। जिलाधिकारी ने गो आश्रय में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था के लिए पीओ नेडा को सोलर लाइट लगवाने के लिए निर्देशित किया।
निरीक्षण के दौरान भूसे की मात्रा प्रयाप्त मिला। पशुओं के लिए पानी की व्यवस्था भी था। गो आश्रय स्थल में पशुओं की संख्या 52 पाई गई। संवाद