फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Lawyers boycotted work for the fifth consecutive day

Maharajganj News: लगातार पांचवें दिन वकीलों ने किया कार्य बहिष्कार

Sat, 16 May 2026 02:42 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
Lawyers boycotted work for the fifth consecutive day
वकीलों का अनिश्चितकालीन धरना पांचवें दिन भी जारी रहा
विज्ञापन


फरेंदा। एसडीएम पर मनमानी व भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए वकीलों का अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन चौथे दिन भी जारी रहा। आंदोलन के पांचवें दिन अधिवक्ताओं ने न्यायालयों के बहिष्कार के साथ ही उपनिबंधक कार्यालय में बैनामा दस्तावेज का पंजीकरण भी ठप करा दिया। वहीं स्टांप की बिक्री भी नहीं होने से लोग परेशान रहे।


धरना-प्रदर्शन को संबोधित करते हुए अध्यक्ष जितेंद्र सैनी व मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने कहा कि हमारा आंदोलन उपजिलाधिकारी के स्थानांतरण तक शांतिपूर्ण तरीके से जारी रहेगा। जिम्मेदारों की मनमानी से विधिक प्रक्रिया के विरुद्ध जाकर मुकदमों में आदेश पारित किया जा रहा है, जिससे अधिवक्ताओं व वादकारियों में आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने कहा कि उपजिलाधिकारी के तानाशाहीपूर्ण रवैये के संबंध में शिकायत दर्ज कराई गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। प्रदर्शन को सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन फरेंदा के साथ ही आज रेवेन्यू बार एसोसिएशन नौतनवां व कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन ने भी समर्थन देते हुए अपने न्यायालयों में कार्य बहिष्कार किया। इस दौरान वरिष्ठ उपाध्यक्ष सेराज अहमद खां, परमात्मा सिंह, परमात्मा त्रिपाठी, ओमप्रकाश शुक्ला, जगदंबा यादव, सरोज मिश्र, राघवेंद्र उपाध्याय, अष्टभुजा वर्मा, संजय यादव, रत्नेश उपाध्याय, रविन्द्र पासवान, स्वामीनाथ, सच्चिदानंद जायसवाल, हिमांशु त्रिपाठी, अशफाक अहमद मौजूद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed