{"_id":"6aa1c239b21bf8f65b0e2f90","slug":"lawyer-stages-hunger-strike-while-sitting-in-water-to-protest-against-waterlogging-maharajganj-news-c-206-1-mhg1038-184837-2026-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: जलभराव के विरोध में अधिवक्ता ने पानी में बैठकर किया अनशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: जलभराव के विरोध में अधिवक्ता ने पानी में बैठकर किया अनशन
विज्ञापन
फोटो परिचय: नपा के कृष्णा नगर वार्ड में जलभराव के बीच पानी में बैठकर अनशन करता युवक।
मौके पर पहुंचे नगर पंचायत प्रशासन की टीम ने आश्वासन देकर अनशन समाप्त कराया
निचलौल। नगर पंचायत निचलौल के वार्ड नंबर 12 कृष्णा नगर में जलभराव की समस्या के विरोध में बुधवार सुबह में अधिवक्ता हर्ष कुमार तिवारी ने जलभराव वाले पानी में बैठकर अनशन शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची नगर पंचायत प्रशासन की टीम ने लिखित आश्वासन देकर अनशन समाप्त करवाया।
जानकारी के अनुसार कृष्णा नगर निवासी अधिवक्ता हर्ष कुमार तिवारी ने करीब एक सप्ताह पहले सोशल मीडिया पर पोस्ट के माध्यम से नगर पंचायत प्रशासन को मोहल्ले में जलभराव की समस्या से अवगत कराया था। समस्या का समाधान नहीं होने से नाराज हर्ष कुमार तिवारी बुधवार की सुबह जलभराव वाले स्थान पर पानी में बैठकर अनशन पर बैठ गए।
कुछ ही देर में उनके अनशन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। इसके बाद मोहल्ले के लोगों के साथ आसपास के लोग भी मौके पर पहुंचने लगे और देखते ही देखते वहां भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर नगर पंचायत प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों और अध्यक्ष प्रतिनिधि ने समस्या के समाधान का लिखित आश्वासन दिया, इसके बाद हर्ष कुमार तिवारी ने अनशन समाप्त कर दिया।
विज्ञापन
बारिश थमते ही शुरू होगा काम
नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी ने बताया कि सूचना मिलते ही कर्मियों को मौके पर भेजा गया था। लिखित आश्वासन देकर अनशन समाप्त कराया गया है। कृष्णा नगर में नाली और इंटरलॉकिंग का टेंडर पहले ही हो चुका है। बारिश के कारण फिलहाल काम प्रभावित है। बारिश समाप्त होते ही निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। अध्यक्ष प्रतिनिधि सुनील मद्धेशिया उर्फ मुन्ना ने बताया कि कृष्णा नगर में पानी कम होते ही संबंधित कार्य शुरू करा दिया जाएगा।