{"_id":"57128ab64f1c1bd06c4a6db7","slug":"lawyer-protest","type":"story","status":"publish","title_hn":"वकीलों ने कोषागार कार्यालय को घेरा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वकीलों ने कोषागार कार्यालय को घेरा
ब्यूरो अमर उजाला/ महराजगंज
Updated Sun, 17 Apr 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
अधिवक्ताओं ने एडीएम कृपाशंकर पांडे को ज्ञापन सौंपा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज में अधिवक्ताओं की हत्या रोकने व लाइन आर्डर की मांग को लेकर शनिवार को सिविल बार एसोसिएशन व कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों और अधिवक्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदेश सरकार व पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।
इस दौरान वकीलों ने जिला मुख्यालय स्थित जिला कोषागार कार्यालय का घेराव किया और एडीएम कृपाशंकर पांडेय को दो सूत्री मांगों का ज्ञापन दिया।
सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिरुद्ध पटेल ने कहा कि प्रदेश में हो रही अधिवक्ताओं की हत्या व लाइन आर्डर की स्थिति अत्यंत दयनीय है।
अधिवक्ताओं की स्थिति पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जिसको अधिवक्ता बर्दाश्त नहीं करेंगे। मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि मृतक अधिवक्ताओं के परिवारों के आश्रितों को आर्थिक सहायता दी जाए एवं परिवार के किसी योग्य सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए।
कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रेम प्रकाश शुक्ला ने कहा कि मांगों को पूरा कराने के लिए उत्तर प्रदेश बार काउसिंल द्वारा प्रदेश के सभी बार एसोसिएशन के लिए प्रस्ताव पारित किया है।
विज्ञापन
मंत्री जितेंद्र लाल श्रीवास्तव ने सीएम अखिलेश यादव से अनुरोध किया है कि बार काउसिंल आफ उत्तर प्रदेश के सभी सदस्यों के प्रतिनिधि मंडल से मिलने का समय एक सप्ताह के अंदर प्रदान करने की मांग की है।
इस दौरान श्याम सुंदर सिंह, धर्मेंद्र कुमार श्रीवास्तव, देवनरायण तिवारी, शारदालाल, सत्य प्रकाश पासवान, कृष्ण मोहन अग्रवाल, राकेश कुमार के अलावा तमाम अधिवक्ता मौजूद रहे।